Spread the love

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। इसके अभियान दल ने 18 मई, 2025 को माउंट एवरेस्ट की चोटी (8,848 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर ली है। इस टीम में 10 एनसीसी कैडेट (पांच लड़के व पांच लड़कियां) के साथ चार अधिकारी, दो जूनियर कमीशन अधिकारी, एक बालिका कैडेट प्रशिक्षक और 10 गैर-कमीशन अधिकारी शामिल थे।

चयनित कैडेट्स में देश भर से चुने गए नौसिखिए लड़के और लड़कियां शामिल किये गए थे। उन सभी को चयन व प्रशिक्षण की एक कड़ी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इन कैडेट्स ने एवरेस्ट अभियान की अपनी तैयारी के एक भाग के रूप में माउंट अबीगामिन पर आयोजित एक पूर्व अभ्यास में भाग लिया। इसके बाद ही 15 कैडेटों की अंतिम टीम का चयन किया गया, जिन्हें सियाचिन बेस कैंप स्थित आर्मी माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट में शीतकालीन एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। इस तरह से महीनों के प्रशिक्षण के बाद दस कैडेटों का चयन माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए किया गया।

सबसे युवा पर्वतारोहियों की यह टीम आकर्षण का केन्द्र बन गई और चढ़ाई के विभिन्न चरणों में अनुकूलन प्रशिक्षण के दौरान अपनी फिटनेस तथा अनुशासन के लिए विख्यात हुई।इस टीम में 19 वर्ष की औसत आयु वाले युवा शामिल थे। नेपाल के शेरपाओं ने भी एनसीसी टीम की शारीरिक तत्परता और मनोबल की ख़ूब प्रशंसा की।

इन कैडेटों ने चुनौतीपूर्ण मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर सफलतापूर्वक तिरंगा झंडा और एनसीसी ध्वज फहराया, जो राष्ट्रीय गौरव तथा युवा शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने इस अभियान को 03 अप्रैल, 2025 को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह एनसीसी द्वारा माउंट एवरेस्ट पर तीसरी चढ़ाई है, इससे पहले साल 2013 और 2016 में भी चढ़ाई की गई थी।       


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *