Spread the love

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल।

सूचना/पौड़ी/17 अप्रैल,2025ः जिलाधिकारी गढ़वाल के निर्देश पर पशुपालन विभाग द्वारा विकासखंड एकेश्वर के बुडोली गांव में सरकार जनता के द्वार चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर कुल 8 शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखी।

चौपाल में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि अधिकतर शिकायतें पेयजल और जंगली जानवरों से रही। उन्होंने संबंधित विभागों को समस्याओं का निस्तारण कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा। चौपाल में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारियों को खुरपका-मुंहपका रोग के टीकाकरण अभियान को गति देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने एनआरएलएम के क्षेत्रीय अधिकारी को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अचार, जूस, अगरबत्ती सहित अन्य के प्रशिक्षण देने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों को डेयरी, बकरी पालन व कुक्कुट पालन जैसे स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *