Spread the love


चुने गए दस इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक प्रेमी वेव समिट में लाइव परफॉर्म करेंगे

वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) 2025 से पहले ‘क्रिएट इन इंडिया’ चैलेंज के तहत एक प्रमुख प्रतियोगिता ‘रेजोनेट: द ईडीएम चैलेंज’ के दौरान, संगीत निर्माण और लाइव प्रदर्शन में नवाचार, रचनात्मकता और सहयोग का जश्न मनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (ईडीएम) में वैश्विक प्रतिभाएं एक साथ एंक मंच पर दिखाईं दीं।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय (आईएंडबी) ने भारतीय संगीत उद्योग (आईएमआई) के सहयोग से आज ‘रेजोनेट: द ईडीएम चैलेंज’ के लिए चुने गए शीर्ष 10 प्रतिभागियों के नामों का ऐलान किया।

एक बेहद कठिन चयन प्रक्रिया और सैकड़ों प्रभावशाली प्रविष्टियों के बाद, निम्नलिखित दस कलाकारों को वव्स के वैश्विक मंच पर ग्रैंड फिनाले में लाइव प्रदर्शन करने के लिए चुना गया है, जो 1-4 मई, 2025 को मुंबई में आयोजित किया जाएगा:

  • श्रीकांत वेमुला, मुंबई, महाराष्ट्र
  • मयंक हरीश विधानी, मुंबई, महाराष्ट्र
  • क्षितिज नागेश खोडवे, पुणे, महाराष्ट्र
  • आदित्य दिलबाघी, मुंबई, महाराष्ट्र
  • आदित्य उपाध्याय, कुमारिकाटा, असम
  • देवांश रस्तोगी, नई दिल्ली
  • सुमित बिलटू चक्रवर्ती, मुंबई, महाराष्ट्र
  • मार्क रयान सिमलीह, मुंबई, महाराष्ट्र
  • दिब्यजीत रे, बोंगाईगांव, असम
  • नोबज्योति बोरुआ, मुंबई, महाराष्ट्र

ये शीर्ष 10 कलाकार भारत के इलेक्ट्रॉनिक संगीत समुदाय के जीवंत क्रॉस-सेक्शन की नुमाइंदगी करते हैं, जिसमें परिवेश से लेकर हाई-एनर्जी नृत्य संगीत तक की अनूठी ध्वनियाँ शामिल हैं। इस चुनौती का मकसद इलेक्ट्रॉनिक संगीत उत्पादन और डीजेइंग में भारतीय और साथ ही वैश्विक उभरती प्रतिभाओं को उजागर करना और उन्हें आगे बढ़ाना था। इस प्रतियोगिता की कामयाबी संगीत फ्यूजन, इलेक्ट्रॉनिक संगीत और डीजेइंग कलात्मकता के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में भारत की स्थिति को भी मजबूत करती है। ये चुने हुए फाइनलिस्ट अब अपने ग्रैंड फिनाले परफॉर्मेंस की तैयारी करेंगे, जहां वे वेव्स के वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा पेश करेंगे।

प्रारंभिक दौर के लिए जूरी पैनल:

प्रारंभिक दौर में लॉस्ट स्टोरीज़ अकादमी, भारत के प्रमुख संगीत उत्पादन और डीजे प्रशिक्षण संस्थान के संगीत पेशेवरों ने प्रतिभागियों को परखा। जूरी में अमेय जिचकर और अंशुमान प्रजापति शामिल थे। अमेय को रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग में एक दशक से अधिक का अनुभव है और वह एक अनुभवी ऑडियो इंजीनियर और संगीत निर्माता हैं। उन्होंने बॉलीवुड, विज्ञापन जिंगल्स और प्रमुख ब्रांड अभियानों में बड़े पैमाने पर काम किया है। उनकी उल्लेखनीय परियोजनाओं में वीरे दी वेडिंग, लैला मजनू, अक्टूबर और कमर्शियल प्रोजेक्ट में क्रेड, फ्लिपकार्ट और अपस्टॉक्स शामिल हैं। अंशुमान को बीटबॉक्सिंग में 10 साल से अधिक का अनुभव है और उन्होंने पिछले तीन साल संगीत निर्माता के रूप में बिताए हैं। अंशुमान लोफी और हिप-हॉप संगीत में माहिर हैं और अपनी प्रयोगात्मक ध्वनियों और ए एंड आर में अपने हुनर के लिए जाने जाते हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/HugeV82P.JPG

वेव्स के बारे में

मीडिया और मनोरंजन (एमएंडई) क्षेत्र के लिए एक यादगार कार्यक्रम, पहला विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स), भारत सरकार द्वारा 1 से 4 मई, 2025 तक मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित किया जाएगा।

आप चाहे उद्योग जगत के पेशेवर हों, निवेशक हों, निर्माता हों या नवोन्मेषक हों, शिखर सम्मेलन एमएंडई की दुनिया से जुड़ने, उसमें सहयोग करने, नवोन्मेष करने और योगदान करने के लिए शानदार वैश्विक मंच प्रदान करता है।

वेव्स, भारत की रचनात्मक ताकत को बढ़ाने के लिए तैयार है, जो कंटेट क्रिएशन, बौद्धिक संपदा और तकनीकी नवाचार के केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को मज़बूत करेगा। इस कार्यक्रम के फोकस में प्रसारण, प्रिंट मीडिया, टेलीविजन, रेडियो, फिल्म, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स, ध्वनि और संगीत, विज्ञापन, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जनरेटिव एआई, संवर्धित वास्तविकता (एआर), आभासी वास्तविकता (वीआर), और विस्तारित वास्तविकता (एक्सआर) जैसे उद्योग और क्षेत्र शामिल हैं।

क्या आपके पास कोई सवाल हैं? उत्तर यहाँ पाएँ

पीआईबी टीम वेव्स की नवीनतम जानकारियों से अपडेट रहें

आइये, हमारे साथ इस सफर में जुड़ें! वेव्स के लिए अभी रजिस्टर करें


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *