Spread the love


युवाओं के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण और शासन में एक महत्‍वपूर्ण क्षण

चर्चा से संकल्प तक: युवा एक राष्ट्र, एक चुनाव और विकसित भारत पर विचार-विमर्श करेंगे

युवा संसदीय कार्यवाही का प्रत्यक्ष अनुभव करेंगे: शासन में एक परिवर्तनकारी अंतर्दृष्टि

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के नेतृत्व में युवा मामले एवं खेल मंत्रालय 1 से 3 अप्रैल 2025 तक विकसित भारत युवा संसद का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन पारंपरिक युवा संसद का नया रूप है, जो युवाओं को राजनीति और सार्वजनिक नीति से जोड़ने तथा शासन और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए एक शक्तिशाली मंच के रूप में कार्य करता है।

कोविड-19 के बाद पहली बार, सभी जिला नोडल राउंड (300) व्यक्तिगत रूप से आयोजित किए गए, जिससे अधिक भागीदारी और प्रत्यक्ष सहभागिता सुनिश्चित हुई। प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से 75,000 से अधिक युवाओं ने माई भारत पोर्टल के माध्यम से अपनी वीडियो प्रविष्टियां प्रस्तुत कीं, जिससे देश के भविष्य को आकार देने के लिए उनका उत्साह और प्रतिबद्धता प्रदर्शित हुई। पूरी चयन प्रक्रिया डिजिटल रूप से आयोजित की गई, जो शासन संबंधी पहलों में प्रौद्योगिकी के बढ़ते एकीकरण को दर्शाती है।

विकसित भारत युवा संसद को तीन प्रमुख चरणों में विभाजित किया गया है:

जिला नोडल राउंड:

  • एक राष्ट्रएक चुनाव पर चर्चा 300 जिला केन्‍द्रों पर आयोजित विस्‍तृत संवादों के माध्यम से प्रत्येक शहर और गांव तक पहुंची।
  • अर्हता प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को एक मिनट का वीडियो अपलोड करना था जिसमें इस प्रश्‍न का उत्तर दिया गया था: “विकसित भारत का आपके लिए क्या अर्थ है?”

राज्य स्‍तरीय दौर:

  • 17 से अधिक राज्य विधानसभाओं और अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में आयोजित ये दौर युवाओं और शासन के बीच की खाई को पाटने में एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि साबित हुए।
  • सत्रों की अध्यक्षता राज्य विधानसभा अध्‍यक्षों और राज्यपालों द्वारा की गई, जिससे युवा चर्चाओं को विश्वसनीयता और महत्व मिला।

राष्ट्रीय दौर (प्रथम – तृतीय अप्रैल 2025):

  • प्रत्येक राज्य/संघ राज्य क्षेत्र से शीर्ष 3 अभ्यर्थियों (कुल 108 युवा) को राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने के लिए चुना गया है।
  • प्रतिभागी उच्च स्तरीय चर्चाओं और गतिविधियों में भाग लेंगे, जिनमें शामिल हैं:
  1. प्रश्‍नकाल : एक राष्ट्रएक चुनाव और विकसित भारत पर केंद्रित, प्रस्ताव के साथ समापन।
  2. मास्टरक्लास : वरिष्ठ संसद सदस्य द्वारा संचालित, युवाओं को आवश्यक भाषण कला और नेतृत्व कौशल में समर्थ बनाना।
  3. संसदीय अनुभव : शासन व्यवस्था को प्रत्यक्ष रूप से समझने के लिए लोक सभा और राज्य सभा के सत्रों में भाग लेना।
  4. प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा : भारत की राजनीतिक यात्रा और नेतृत्व की कहानियों की जानकारी प्रदान करना।
  5. पुरस्कार समारोह : 3 अप्रैल को विकसित भारत युवा संसद पुरस्कार और राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

विकसित भारत युवा संसद सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है – यह एक परिवर्तनकारी आंदोलन है। इस पहल के जरिए उत्पन्न विचार और चर्चाएं सेंट्रल हॉल से कहीं आगे तक जाएंगी। ये चर्चाएं पूरे देश में युवाओं के नेतृत्व वाली नीतिगत भागीदारी एवं राष्ट्रीय प्रगति के एक नए युग का मार्ग प्रशस्त करेंगी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *