Spread the love

स्वायत्त निकायों को अनुदान का आवंटन

संस्कृति मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत विभिन्न स्वायत्त निकायों को आवंटित अनुदान का विवरण अनुलग्नकों में दिया गया है।

उक्त अवधि के दौरान कुछ स्वायत्त निकायों द्वारा अतिरिक्त बजट की मांग की गई थी और उसे पूरा किया गया है। स्वायत्त निकायों को अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए अपने आंतरिक राजस्व सृजन को बढ़ाने के लिए लगातार सलाह दी जाती है। अतिरिक्त मांग और उसके कारणों का विवरण अनुलग्नक-II में दिया गया है।

मंत्रालय के समग्र आवंटन और वर्ष के दौरान उनके प्रस्तावित कार्यक्रमों/गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए स्वायत्त निकायों को अनुदान आवंटित किया जाता है। स्वायत्त निकायों द्वारा मांगे गए अतिरिक्त अनुदानों को जीएफआर प्रावधानों के अनुसार पूरक मांगों के माध्यम से पूरा किया जाता है। हालाँकि, स्वायत्त निकायों को अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए अपने आंतरिक राजस्व सृजन को बढ़ाने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जाता है।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यह जानकारी आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

विस्तृत अनुलग्नकों के लिए कृपया अंग्रेजी की विज्ञप्ति देखेः


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *