Spread the love

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल।

पूर्व में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, 2024 थी जो कि बढ़ा कर 09 नवंबर, 2024 तक की गई

सूचना/05 नवम्बर, 2024ः प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण डॉ. योगेंद्र पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद पौड़ी के कक्षा 8 में पढ़ रहे सभी ऐसे छात्र/छात्राओं जिनका जन्म 01 मई, 2010 से 31 जुलाई, 2012 तथा कक्षा 10 में पढ़ रहे सभी ऐसे छात्र/छात्राओं जिनका जन्म 01 मई, 2008 से 31 जुलाई, 2010 (दोनों तिथियों सहित) के बीच हुआ हो, शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण पौड़ी गढ़वाल में क्रमशः कक्षा 9 तथा कक्षा 11 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली चयन परीक्षा 2025 हेतु पंजीकरण करा सकते हैं

प्राचार्य डॉ. पाल ने बताया कि कक्षा 9 तथा 11 में प्रवेश चयन परीक्षा 2025 पंजीकरण हेतु ऑनलाइन विंडो खुली है। पूर्व में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, 2024 थी जो कि बढ़ा कर 09 नवंबर, 2024 तक कर दी गई है। परीक्षा दिनांक 08 फ़रवरी, 2025 (शनिवार) को प्रातः 10:30 से दोपहर 2:00 बजे तक जवाहर नवोदय विद्यालय की खैरासैंण पौड़ी गढ़वाल में आयोजित की जायेगी। सभी पात्र उम्मीदवार कक्षा 9 में आवेदन के लिए बेबसाइट https://cbseitms.nic.in/2024/nvsix/ तथा कक्षा 11 में आवेदन के लिए https://cbseitms.nic.in/2024/nvsxi_11/ के माध्यम से अपना निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *