
सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, कोटद्वार में 27वें फादर कैसियस अंतरविद्यालयी बास्केटबॉल टूर्नामेंट, 2024 का रोमांचक आयोजन किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में महामहिम बिशप विंसेंट नारायपारेम्बिल, बीईओ दुगड्डा ब्लॉक श्री अमित कुमार चंद, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुरेंदर सिंह नेगी, स्कूल के प्रबंधक रेव. फादर जॉर्ज थेकेमचेरिल, स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर लिनेट ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया, जिसके बाद स्वर्गीय रेव. फादर कैसियस को पुष्पांजलि अर्पित की गई। समारोह की शुरुआत प्रार्थना, नृत्य, ताइक्वांडो स्टंट और पीटी ड्रिल के साथ हुई। इसमें बिजनौर डायसिस के विभिन्न स्कूलों का प्रतिनिधित्व करने वाली 13 टीमें थीं। महामहिम और फादर जॉर्ज ने टीमों को अनुशासन और ईमानदारी के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया । संयोजक रेव.फादर जैक्सन ने मैचों के नियम व विनियम प्रस्तुत किए। टूर्नामेंट के पहले मैच दोनों कोर्टों पर खेले गए।
