Spread the love

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल ने भारत मंडपम में वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में कुछ स्टार्टअप्स द्वारा विकसित नए उत्पादों को लॉन्च किया और स्टार्टअप्स के प्रौद्योगिकी उपायों की सराहना की

केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बाघेल ने आज नई दिल्ली में भारत मंडपम में वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में विभाग के मंडप का दौरा किया। उन्होंने प्रदर्शनी में भाग लेने वाले स्टार्टअप्स की तकनीकी उपायों की सराहना की। उन्होंने कुछ स्टार्टअप्स द्वारा विकसित नए उत्पादों को भी लॉन्च किया।

वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 की शुरुआत वाले दिन एक सीईओ राउंडटेबल आयोजित किया गया, जिसमें विभाग ने भी हिस्सा लिया। इसकी सह-अध्यक्षता केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान ने की। इस महत्वपूर्ण सभा में खाद्य प्रसंस्करण एवं संबद्ध क्षेत्रों में अग्रणी भारतीय और वैश्विक कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले 100 से ज्यादा सीएक्सओ एक साथ आए।

श्रीमती अलका उपाध्याय, सचिव, पशुपालन और डेयरी विभाग ने 19 सितंबर 2024 को भारत मंडपम के हॉल नंबर 2 में पशुपालन और डेयरी विभाग के मंडप का उद्घाटन किया। पशुपालन और डेयरी विभाग ने 19 से 22 सितंबर 2024 को आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में हिस्सा लिया।

इस मंडप में विभाग ने पशुपालन और डेयरी क्षेत्र की मुख्य योजनाएं, कार्यक्रम, नई पहल और नवाचार प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया। मंडप में 25 स्टॉल लगाए गए जिनमें राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, स्टार्ट-अप्स और पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों के स्टॉल भी शामिल थे। मंडप में मुख्य आकर्षण “सेल्फी पॉइंट”, स्टार्ट-अप और कंपनियों द्वारा विभिन्न अभिनव उत्पादों का लाइव प्रदर्शन था। प्रदर्शनी ने विभाग द्वारा तकनीकी विकास को बढ़ावा देने और क्षेत्र की उन्नति एवं विकास को सुविधाजनक बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

विभाग ने 20 सितंबर 2024 को भारत मंडपम के सम्मेलन कक्ष 15 में ‘पशुपालन क्षेत्र में उद्यमिता और युवा विकास’ नामक ज्ञान सत्र का आयोजन किया। सुश्री वर्षा जोशी, अतिरिक्त सचिव (डीएएचडी) ने सत्र का संचालन किया। प्रतिष्ठित वक्ताओं में डॉ. राजेश शर्मा, समूह प्रमुख (एएन), एनडीडीबी (राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड), श्री निर्मल चौधरी, संस्थापक, मिल्क स्टेशन, डॉ. अरिंदम मुखोपाध्याय, प्रबंधक (उत्पादन), हरिनघाटा मीट संयंत्र, पश्चिम बंगाल पशुधन विकास कॉर्पोरेशन लिमिटेड, श्री राहुल गणपति, संस्थापक, अत्सुया टेक्नोलॉजीज और डॉ. लिपि साईरीवाल, उपायुक्त, एनएलएम डिवीजन, डीएएचडी शामिल थे। इस सत्र का उद्देश्य युवाओं को पशुधन क्षेत्र में शामिल करने के लिए नवाचार रणनीतियों का पता लगाना, उद्यमिता के अवसरों को आगे बढ़ाना और पशुपालन प्रबंधन में चुनौतियों का समाधान करना था।

**


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *