प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने पैरालंपिक खेलों के शुभारंभ पर भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो में पैरालंपिक खेलों के शुभारंभ पर भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;
‘‘अब जबकि @Paralympics खेल शुरू हो रहे हैं, भारतीय दल को मेरी शुभकामनाएं। पैरालंपिक खेलों में हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी एथलीटों पर हमें गर्व है।’’
***
