Spread the love

चांद मोला बख्श और हंस फाउंडेशन कोरोना काल में निरंतर कर रहे है समाजसेवा

-चांद मोला बख्श ने ईद-उल-फितर पर बांटे 500 भोजन के पैकेट
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी पी रेणूका देवी की पहल पर कम्युनिटी बास्केट के अंतर्गत कोतवाली कोटद्वार मे जरूरतमंद गरीब असहाय लोगों / कोविड महामारी से संक्रमित लोगों की सहायता हेतु कम्यूनिटी बास्केट स्थापित किया गया है। कोतवाली कोटद्वार पर स्थापित कम्यूनिटी बास्केट के माध्यम से आज हंस फाउंडेशन तथा चांद मौला बख्स, होटल कॉर्बेट पैराडाइज कोटद्वार द्वारा 6 आक्सीजन से भरे हूये सिलेंडर तथा एक ऑक्सीफलो मीटर थाना कोटद्वार को उपलब्ध कराया गया है, जिसे कोतवाली पुलिस द्वारा अति जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जायेगा। इसके अलावा चांद मोला बख्श ने आज ईद-उल-फितर (मीठी ईद) के मौके पर गरीब असहाय लोगों को 500 खाने के पैकेट अपने और पुलिस के माध्यम से वितरित किए गए। चांद मोला बख्श दुबई में व्यवसाय करते हैं और कोटद्वार में उनका होटल कॉर्बेट पैराडाइज है। कोरोना महामारी के दौरान चांद मोला बख्श और हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला जी व भोले जी महाराज व फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी पदमेन्द्र सिंह बिष्ट (टेगू भाई) समाजसेवा में अग्रणीय भूमिका निभा रहे हैं।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *