जनपद में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव हेतु जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए सक्रियता से कार्य में जुटी है। महामारी के दृष्टिगत कोविड 19 कर्फ्यू को लेकर जनपद में जिला मजिस्टेªट डा0 विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा जारी अधिसूचना का अनुपालन संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा गंभीरता से संपादित किया जा रहा है। जनपद के समस्त क्षेत्रों में जनपद वासियों ने अपने बाजार/क्षेत्रान्तर्गत दुकानों से सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए, आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में वर्तमान समय में 211 रोगी डेडिकेटेड अस्पताल में भर्ती है। भर्ती रोगी इस प्रकार है जिला अस्पताल पौड़ी में 30 रोगी ऑक्सीजन बेड में भर्ती है। जबकि बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर में 113 आॅक्सीजन बेड में तथा 38 रोगी आईसीयू पर भर्ती है। वहीं बेस अस्पताल कोटद्वार में 30 रोगी आॅक्सीजन बेड पर भर्ती है। जनपद में तीनों अस्पताल में 362 आॅक्सीजन बेड, 50 आईसीयू बेड तथा 12 जनरल बेड सहित कुल 424 बेड उपलब्ध है। वर्तमान समय में डेडिकेटेड अस्पतालों में 213 बेड कोरोना मरीज के लिए उपलब्ध जिसमें 189 ऑक्सीजन, 15 आईसीयू तथा 12 जनरल बेड शामिल है।
जनपद डेडिकेटेड कोविड केयर सेन्टर में 44 लोगों को रखा गया है, जिनमें से 29 जनरल बेड में तथा 15 रोगी आॅक्सीजन बेड पर है। जनपद में समस्त स्थापित डेडिकेटेड कोविड केयर सेन्टर में 22 आॅक्सीजन बेड तथा 444 जनरल बेड सहित कुल 466 बेड उपलब्ध है, जिनमें से 422 बेड रिक्त है। जो कि डेडिकेटेड बारात घर पौड़ी में 49 जनरल बेड तथा 1 आॅक्सीजन बेड बनाये गये है। वहीं परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट 74 बेड में से 72 जनरल तथा 2 आॅक्सीजन बेड है, कौड़िया कैंप में 92 बेड में से 90 जनरल तथा 2 आॅक्सीजन बेड बनाये गये है। गीता भवन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट में 200 बेड में से 185 जनरल बेड तथा 15 आॅक्सीजन बेड बनाये गये है। कोविड केयर सेन्टर सतपुली में 50 बेड बनाये गये है जिनमें 48 जनरल तथा 2 आॅक्सीजन बेड है।
जनपद में 2 कोविड 19 निजी सुविधा केन्द्रों में हंस फाउंडेशन सतपुली में 50 बेड बनाये गये है जिनमें से 35 जनरल तथा 5 आॅक्सीजन बेड व 10 आईसीयू बेड शामिल है। जिनमें 12 रोगी भर्ती है, 8 जनरल बेड, 3 ऑक्सीजन बेड तथा 1 रोगी आईसीयू बेड में है। वहीं मां कामाख्या हॉस्पिटल कोटद्वार में 30 बेड कोरोना रोगियों के लिए बनाये गये है। जिनमें से 10 ऑक्सीजन तथा 20 आईसीयू बेड शामिल है। सभी बेड में रोगी भर्ती है।
वर्तमान समय में जनपद में 3992 एक्टिव केस है, जिनकी डेडिकेटेड अस्पतालों, कोविड केयर सेन्टर, होम आइसोलेशन आदि में उपचार चल रही है, 6376 लोग ठीक होकर गये है। जनपद पौड़ी गढ़वाल में एक्टीव केस 2675 है, जबकि 1131 एक्टीव केस अन्य जनपद/राज्य के है।
जनपद के अस्पतालों, क्षेत्रों एवं सैंपलिंग बेरियर से अब तक कुल 210355 सैंपल को आरटी-पीसीआर, रेपिड एन्टिजेन टस्ट एवं ट्रूनट में जांच हेतु भेजा गया है। जिनमें से 184848 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव तथा 10465 कोरोना पाॅजिटिव पाये गये है। जबकि 2228 सैंपल को रिजेक्ट किया गया है। बुधवार को 1311 सैंपल जांच हेतु भेजा गया है। आज एक रोगी की मृत्यु सहित 87 रोगी की अब तक मृत्यु हो गये है।
जनपद में 160 पीपीई किट, 1600 एन 95 मास्क, 29621 थ्री लेयर मास्क, 809 आॅक्सीजन सिलेण्डर, 42 एम्बुलेंस तथा 8450 वीटीएम एवं 12 कोविड केयर सेन्टर में 943 बेड उपलब्ध है। जिनमें से 4 कोविड केयर सेन्टर संचालित हो रही है।
टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल में अब तक 169811 लाभार्थी को प्रथम एवं द्वितीय डोज विभिन्न वैक्सीनेशन स्थलों पर टिका लगाये गये है। जिनमें जनपद वासियों के अलावा 12071 स्वास्थ्य वर्कर एवं फ्रंट लाईन वारियर शामिल है। बुधवार को 57 को प्रथम तथा 59 को द्वितीय डोज लगाये गये है। अब तक 125154 लोगों को प्रथम तथा 23294 लोगों को द्वितीय प्रथम डोज लग चुका है। जबकि बुधवार को 1479 लोगों को प्रथम तथा 3363 लोगों को द्वितीय डोज लग चुके है।
वहीं जनपद में दिनांक 06 मई 2021 तक जनपद के समस्त ब्लाकों के गांवों में बाहर से पहुचे करीब 12445 लोगों का जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित होम क्वारंटाइन, पंचायत घरों एवं स्कूलों में रखा गया है। निवासरत लोगों को जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों द्वारा उचित समय अवधि तक आइसोलेशन पर रहने की आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही नियत समय पर खाॅसी, जुखाम, बुखार, कफ, साॅस की तकलीफ आदि रोग की लक्षण होने पर करीब के स्वास्थ्य केन्द्र अथवा आपदा कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 01368-221840, तथा वार रूम कोविड 19 दूरभाष नम्बर 01368-222213, पर सूचित करने की निर्देश दी गई। जबकि ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारियांें को भी क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल सूचना देने को निर्देशित की गई है।
जिलाधिकारी गढ़वाल डा0 विजय कुमार जोगदण्डे ने कोविड-19 संक्रमण से रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपद में बाहर से आये लोगों को नियत अवधि के लिए आइसोलेशन पर रहने वाले लोगों द्वारा कोविड 19 के नियमावली से संबंधित नियमों का उल्लघन किया जाता है, तो संबंधित के विरूद्ध ब्लाक स्तर पर तैनात नोडल अधिकारी एवं गठित टीम के संपर्क नम्बर पर काॅल कर शिकायत दर्ज करने को कहा।