Spread the love

जिलाधिकारी गढ़वाल डा0 विजय कुमार जोगदण्डे ने आज विकास भवन सभागार पौड़ी मे पंचायतीराज विभाग के तत्वाधान में कोविड-19 के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारी को कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर जन जागरूकता बढ़ाई जाए। कहा कि संबंधित अधिकारी गांव के सस्ते गल्ले की दुकानों पर गोले बनाएं तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों को नजर बनाकर चालान करें। जिलाधिकारी ने गांव में जन-जागरूकता संबंधी बैनर पोस्टर चस्पा करने तथा उन पर संबंधित ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी का नाम व फोन नंबर लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि ग्राम स्वच्छता एवं पोषण समिति का गठन पंचायतों में शीघ्र करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त व केंद्रीय वित्त से जो धनराशि प्राप्त हुई है उसका 20ः कोविड-19 में खर्च करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी डा0 जोगदण्डे ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर कम से कम चार-पांच बेड के दो कमरे पंचायत भवन, स्कूलों या अन्य किसी स्थान पर आरक्षित रखें। जिनमें प्राथमिक लक्षण वाले महिला और पुरुष मरीजों अलग रख कर उपचारित किया जा सके। उन्होंने कहा कि महामारी में घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि पंचायत स्तर पर सरकार के द्वारा गाइडलाइन के अनुसार दवाइयों के किट बनाकर ए एन एम व आशा के माध्यम से वितरित किए जाए। जिससे कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखने पर कोई भी व्यक्ति उन दवाइयों का इस्तेमाल कर सकें ओर उन्हें आपात स्थिति से गुजरना ना पड़े। जिसके लिए सभी गावों में जिला अस्पताल में उपलव्ध बेड की संख्या की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के अस्पतालों में आक्सीजन या अन्य कोई कमी नही है। उन्होंने पंचायतीराज अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक पंचायत में सहायक नोडल अधिकारी नामित करें ओर सभी अधिकारी ओर ग्राम प्रधान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का फोन नंबर देना सुनिश्चित करें। कहा कि एडीओ पंचायत गावों की सूची बना ले ओर वहाँ कितनी दवाई, मास्क, सेनेटाइजर बांटे गए तथा कितने कैम्प लगाए गए जानकारी उपलव्ध कराये।
इस अवसर पर पंचायतीराज अधिकारी एम एम खान, बीडीओ कोट दिनेश प्रसाद बडोनी, एडीओ पंचायत पोखडा कृष्ण चंद्र बहुगुणा, एडीओ पंचायत जयहरीखाल अर्जुन शाह, पौड़ी राजेंद्र शाह, पाबौ मदन मोहन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *