Spread the love

रक्षा मंत्रालय

एयरो इंडिया 2021 के लिए मीडिया पंजीकरण की आज से शुरूआत

 PIB Delhi

‘एयरो इंडिया 2021’ का 13वां सत्र बेंगलुरु (कर्नाटक) स्थित येलहंका के वायु सेना स्टेशन पर 03 से 07 फरवरी 2021 तक आयोजित किया जाएगा।

प्रदर्शनी देखने के लिए मीडिया कर्मियों के लिए आज 02 नवंबर 2020 से पंजीकरण की शुरूआत की गई है। पंजीकरण 06 दिसंबर 2020 को बंद हो जाएगा और यह एयरो इंडिया 2021 वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जाना है। मीडिया पंजीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं है। हालांकि जो विदेशी पत्रकार इस प्रदशर्नी को कवर करना चाहते हैं, उनके पास वैध ‘जे वीजा’ होना चाहिए।

वेबसाइटhttps://aeroindia.gov.in/media/mediaregcontentपर जाकर मीडियाकर्मी पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए एक वैध मीडिया पहचान पत्र संख्या, पीआईबी / राज्य मान्यता कार्ड नंबर (यदि मान्यता प्राप्त है), सरकार द्वारा जारी फोटो आईडी कार्ड नंबर और 512 केबी से कम वाली एक तस्वीर की आवश्यकता होगी।

पांच दिवसीय कार्यक्रम में एयरोस्पेस और रक्षा उद्योगों की एक प्रमुख व्यापार प्रदर्शनी का संयोजन होगा। एयरोस्पेस उद्योग में वैश्विक नेताओं और बड़े निवेशकों के अलावा, इस प्रदर्शनी में दुनिया भर के थिंक-टैंकों की भागीदारी भी देखने को मिलेगी। एयरो इंडिया उड्डयन उद्योग में सूचना, विचारों और नए विकास के आदान-प्रदान के लिए एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा। घरेलू विमानन उद्योग को प्रोत्साहन देने के अलावा यह मेक इन इंडिया को बढ़ावा देगा।

एयरो इंडिया में, भारतीय और विदेशी दोनों के करीब 500 कंपनियों के भाग लेने की उम्मीद है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *