सितंबर, 2020 में भारत का थोक मूल्य सूचकांक
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के आर्थिक सलाहकार के कार्यालय ने सितंबर, 2020 (अनंतिम) और जुलाई2020 (अंतिम) के लिए थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) जारी किया है। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के अनंतिम आंकड़े देश भर में चयनित विनिर्माण इकाइयों से प्राप्त आंकड़ों के साथ संकलित किए जाते हैं और हर महीने की 14 तारीख (या अगले कार्य दिवस) को जारी किए जाते हैं। 10 सप्ताह के बाद, सूचकांक को अंतिम रूप दिया गया और अंतिम आंकड़े जारी किए गए हैं।
मुद्रास्फीति
वार्षिक थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति की वार्षिक दर सितंबर, 2020 के दौरान (जुलाई, 2019 की तुलना में) 1.32प्रतिशत (अनंतिम) रही, जबकि इससे पिछले साल इसी महीने यह 0.33प्रतिशत थी।
| डब्ल्यूपीआई आधारित सूचकांक और मुद्रास्फीति की वार्षिक दर (%)* | |||||||
| सभी जिंस/प्रमुख समूह |
भारांक (%) |
जुलाई-20 (एफ) | अगस्त -20 (पी) | सितंबर-20 (पी) | |||
| सूचकांक | सूचकांक | सूचकांक | सूचकांक | सूचकांक | सूचकांक | ||
| सभी जिंस | 100.0 | 121.0 | -0.25 | 121.7 | 0.16 | 122.9 | 1.32 |
| I. प्राथमिक वस्तुएं | 22.6 | 145.1 | 1.61 | 146.3 | 1.60 | 150.3 | 5.10 |
| II.ईंधन और बिजली | 13.2 | 90.7 | -9.84 | 91.4 | -9.68 | 91.0 | -9.54 |
| III. विनिर्मित उत्पाद | 64.2 | 118.7 | 0.59 | 119.3 | 1.27 | 119.8 | 1.61 |
| खाद्य सूचकांक | 24.4 | 152.5 | 4.67 | 153.3 | 4.07 | 157.6 | 6.92 |
नोट: पी: अनंतिम, एफ: अंतिम, * नोट: * पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में गणना की गई मुद्रास्फीति की वार्षिक दर
विभिन्न जिंस समूहों के सूचकांक में उतार-चढ़ाव कुछ इस प्रकार रहे :-
प्राथमिक वस्तुएं (भारांक 22.62 प्रतिशत)
इस प्रमुख समूह का सूचकांक सितंबर महीने के 143.7 अंक (अंतिम) से 2.73 प्रतिशत बढ़कर अगस्त में 146.3 अंक (अनंतिम) था। अगस्त, 2020 की तुलना में सितंबर 2020 के दौरान खाद्य उत्पाद (3.70%), क्रूड पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस (1.41%) और खनिज (0.12%) की कीमतों में वृद्धि हुई। अगस्त, 2020 की तुलना में गैर-खाद्य उत्पादों (-0.94%) की कीमतों में गिरावट आई।
ईंधन और बिजली (भारित 13.15%)
इस प्रमुख समूह का सूचकांक सितंबर महीने के 91.4अंक (अंनतिम) से (-0.44 %) घटकर सितंबर 2020 में 91.0अंक (अनंतिम) रह गया। अगस्त , 2020 की तुलना में खनिज तेज की कीमतों में सितंबर 2020 में -0.64 कमी दर्ज की गई। वहीं कोयला और बिजली के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विनिर्मित उत्पाद (भारित 64.23%)
प्रमुख समूह के सूचकांक में सितंबर 2020 के दौरान 0.42 % फीसदी की बढोतरी हुई और यह बढ़कर 119.8 हो गया जबकि अगस्त महीने के दौरान यह 119.3 (अंनतिम) पर था। विनिर्मित उत्पादों के 22 एनआईसी दो-अंकीय समूहों में से, 15 समूहों की कीमतों में अगस्त 2020 की तुलना में सितंबर 2020 के दौरान बढ़ोत्तरी देखी गई जिनमें खाद्य उत्पाद; तंबाकू उत्पाद; वस्त्र; परिधान; कागज और कागज उत्पाद; रिकॉर्डेड मीडिया का मुद्रण और पुन: उत्पादन; रसायन और रासायनिक उत्पाद; रबर और प्लास्टिक उत्पाद; बुनियादी धातु; मशीनरी और उपकरणों को छोड़कर, गढ़े हुए धातु उत्पाद; उपकरण और औजार; मोटर वाहन, ट्रेलर और अर्ध-ट्रेलर; अन्य परिवहन उपकरण; फर्नीचर; अन्य विनिर्माण उपकरण शामिल हैं। वहीं इस अवधि के दौरान जिन 6 समूहों में गिरावट दर्ज की उनमें पेय पदार्थ; चमड़ा और संबंधित उत्पाद; लकड़ी और काग के उत्पाद; फार्मास्यूटिकल्स, औषधीय रसायन और वनस्पति उत्पाद; अन्य गैर-धातु खनिज उत्पाद; और बिजली के उपकरण आदि शामिल हैं। वहीं इस दौरान कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक और ऑप्टिकल उत्पादों की कीमतें अपरिवर्तित रहीं।
डब्ल्यूपीआई खाद्य सूचकांक (भारित 24.38%)
खाद्य सूचकांक, जिसमें प्राथमिक वस्तु समूह की ‘खाद्य वस्तुएं’ और निर्मित उत्पाद समूह के ‘खाद्य उत्पाद’ शामिल हैं, अगस्त 2020 के 153.3 अंक से बढ़कर सितंबर 2020 में 157.6 अंक हो गया है। उधर, डब्ल्यूपीआई खाद्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर अगस्त, 2020 के 4.07 % से बढ़कर सितंबर 2020 में 6.92 % हो गई।
जुलाई, 2020 के महीने के लिए अंतिम सूचकांक (आधार वर्ष: 2011-12 = 100)
जुलाई, 2020 के लिए अंतिम थोक मूल्य सूचकांक और ‘सभी वस्तुओं’ के लिए मुद्रास्फीति की दर (आधार: 2011-12 = 100) अनंतिम आंकड़ा 121.0 रहा और मुद्रास्फीति की डब्ल्यूपीआई आधारित दर जुलाई , 2020 को -0.25 % थी।
नोट: सितंबर, 2020 के लिए डब्ल्यूपीआई को 72 प्रतिशत की प्रतिक्रिया दर पर संकलित किया गया है, जबकि जुलाई, 2020 के लिए अंतिम आंकड़ा 90.54 प्रतिशत की प्रतिक्रिया दर पर आधारित है। डब्ल्यूपीआई के ये अनंतिम आंकड़े डब्ल्यूपीआई की अंतिम संशोधन नीति के अनुसार संशोधित होंगे।
मूल्य डेटा को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा संचालित वेब आधारित पोर्टल के माध्यम से देश भर में फैले चयनित संस्थागत स्रोतों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों से एकत्र किया जाता है।
प्रेस रिलीज़ की अगली तारीख: अक्टूबर, 2020 के महीने के लिए 16/11/2020 है।
