Spread the love

कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल

सूचना/पौड़ी/07 सितंबर, 2026:
निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण

(एसआईआर)-2026 के संबंध में अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एफ आर चौहान की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एसआईआर के तहत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल होना सुनिश्चित किया जाए तथा अपात्र एवं डुप्लीकेट प्रविष्टियों का नियमानुसार निस्तारण किया जाए। उन्होंने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित प्रक्रिया का पूरी गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि जनपद की सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में विसंगति एवं मानचित्रण नहीं होने की श्रेणी के कुल 1,39,967 मतदाताओं को नोटिस वितरित किए गए। सभी नोटिसों पर सुनवाई की कार्रवाई निर्धारित समय-सीमा में पूरी कर ली गई है। सुनवाई के दौरान 2,623 मतदाता अंतिम निर्वाचक नामावली में शामिल किए जाने के लिए अपात्र पाए गए, जबकि 1,37,289 मामलों को अंतिम निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के लिए रखा गया है।

बैठक में बताया गया कि एसआईआर अवधि में फार्म-6, 7 एवं 8 के माध्यम से प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के नियमानुसार निस्तारण के बाद राजनीतिक दलों को प्रारूप-9, 10, 11, 11ए एवं 11बी की जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है। संबंधित विवरण राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय की वेबसाइट पर भी प्रदर्शित किया जा रहा है।

अपर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और अपात्र प्रविष्टियां सूची में न रहें।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 14 जुलाई, 2026 को किया जा चुका है। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 14 जुलाई से 13 अगस्त, 2026 तक निर्धारित थी, जबकि नोटिस चरण में दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 11 सितंबर तथा अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 15 सितंबर, 2026 को किया जाना प्रस्तावित है।

इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एस एल शाह, खंड शिक्षा अधिकारी मास्टर आदर्श, सुरेंद्र सिंह रावत, बीरेंद्र सिंह रावत, जगमोहन रावत आदि उपस्थित रहे।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *