Spread the love

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड बीमारी से ठीक होने की दर लगभग 68% की नई ऊंचाई पर पहुंची

मृत्यु दर (केस फेटलिटी रेट- सीएफआर) में गिरावट जारी,आज मृत्यु दर घटकर 2.05%हो गई

 PIB Delhi

भारत दो महत्वपूर्ण उपलब्धियों- कोविड-19 मरीजों के बीच ठीक होने की दर में लगातार बढ़ोतरी और कममृत्यु दर जो वैश्विक औसत से भी कम बना हुआ है, के साथ कोविड-19 के उपचार के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। कोविड मरीजों के ठीक होने की दर 68% की रिकॉर्ड ऊंचाई पर है जबकि मृत्यु दर भी 2.05% के निचले स्तर पर पहुंच गया है। इस प्रकार कोविड-19 रोगियों के बीच कम मृत्यु दर बना हुआ है। इन दोनों की वजह से भारत में इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या और इसके सक्रिय मामलों की संख्या के बीच अंतर (7.7 लाख से अधिक) निरंतर बढ़ता जा रहा है।

 

पिछले 24 घंटों में 49,769मरीजों के ठीक होने के साथ ही इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या 13,78,105 हो गई है।

 

अस्पतालों के बुनियादी ढांचे में सुधार और केंद्र द्वारा जारी नैदानिक उपचार प्रोटोकॉल में शामिल देखभाल मानकों के माध्यम से अस्पताल में भर्ती मरीजों के सही उपचार पर जोर देने से इस बीमारी से ठीक होने की दर में सुधार सुनिश्चित हुआ है। पिछले 2 हफ्तों में बीमारी से ठीक होने के दैनिक औसत मामले (7दिन पर औसत) लगभग 26,000से बढ़कर 44,000मामले हो गए हैं।

 

recovered.jpg

केंद्र और राज्य / केंद्रशासित प्रदेश सरकारों द्वारा केंद्रित और समन्वित रोकथाम उपायों, मरीजों के पर्यवेक्षित आइसोलेशन के साथ व्यापाक स्तर पर परीक्षण  और प्रभावी उपचार के निरंतर प्रयासों की वजह से इस बीमारी के सक्रिय मामलों के प्रतिशत में गिरावट और बीमारी से ठीक होने की दर में वृद्धि दोनों सुनिश्चित हुई है।

active.jpg

रोज नए मरीजों के ठीक होने की संख्या में भी उल्लेखनीय और निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है।

daily rise.jpg

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्दों, दिशा-निर्देशों एवं परामर्शों पर सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी के लिए कृपया नियमित रूप से https://www.mohfw.gov.in/और @MoHFW_INDIA देखें।

 

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी सवाल technicalquery.covid19@gov.in और अन्य सवाल ncov2019@gov.in एवं @CovidIndiaSeva पर भेजे जा सकते हैं।

 

कोविड-19 को लेकर यदि कोई सवाल हो तो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर: + 91-11-23978046या 1075 (टोल-फ्री) पर कॉल करें। राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची भी https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdfपर उपलब्ध है।

 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *