नई दिल्ली, पीटीआइ। COVID-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से पिछले साल की समान माह की तुलना में अप्रैल में नई हायरिंग में 62 फीसद की गिरावट आई है। Naukri JobSpeak Index के अनुसार, अप्रैल 2019 में 2,477 हायरिंग एक्टिविटी की तुलना में अप्रैल 2020 में यह मात्र 951 रह गईं।
अप्रैल 2020 में जिन क्षेत्रों में हायरिंग में गिरावट रही उनमें होटल/रेस्तरां, ट्रैवेल/एयरलाइंस में (-91 फीसद), ऑटो/सहायक (-82 फीसद), खुदरा (-77 फीसद) और लेखा/वित्त (-70 प्रति) जैसे क्षेत्रों में गिरावट रही है। Naukri JobSpeak Naukri.com वेबसाइट पर महीने के आधार पर नौकरी लिस्टिंग के काम पर रखने की गतिविधि की गणना और रिकॉर्ड रखता है।जिन क्षेत्रों में नई हायरिंग में गिरावट रही उनमें टिकटिंग/यात्रा/एयरलाइंस, होटल/रेस्तरां और एचआर/प्रशासन क्षेत्रों में क्रमशः 95 फीसद, 89 फीसद और 78 फीसद की गिरावट देखी गई। खरीद/आपूर्ति श्रृंखला (-70 फीसद), मार्केटिंग/विज्ञापन (-69 फीसद), बिक्री/ व्यवसाय विकास (-69 फीसद) और खातों/वित्त (-68 फीसद) में भी एक गिरावट देखी गई।
हालांकि, अप्रैल 2020 में जिन दूसरे क्षेत्रों में सबसे ज्यादा हायरिंग में गिरावट देखी गई उनकी तुलना में आईटी-सॉफ्टवेयर (-51 फीसद), बीपीओ/आईटीईएस/केपीओ (-54 फीसद) फार्मा/बायोटेक/ स्वास्थ्य सेवा (-57 फीसद) और शिक्षण/शिक्षा (-56 फीसद) में कम गिरावट रही है। ये सेक्टर कम प्रभावित हुए।
जो शहर नई नौकरी को लेकर सबसे ज्यादा प्रभावित रहे उनमें मुख्य रूप से दिल्ली में 70 फीसद की गिरावट आई, इसके बाद चेन्नई (-62 फीसद), कोलकाता (-60 फीसद) और मुंबई (-60 फीसद) में गिरावट आई।
