Spread the love

कोटद्वार में बीएस-4 वाहनों के पंजीयन शुरू

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर परिवहन विभाग ने कोटद्वार में बीएस-4 वाहनों के पंजीयन शुरू कर दिए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है।
कोटद्वार के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) आरएस कटारिया ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 27 मार्च, 2020 के अपने आदेश में भारत स्टेज-4 (बीएस-4) वाहनों का पंजीयन 30 अप्रैल 2020 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। परिवहन आयुक्त उत्तराखंड ने आदेश के अनुपालन के क्रम में पंजीयन अधिकारियों को उक्त वाहनों के पंजीयन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की लॉकडाउन को लेकर जारी गाइडलाइन की शर्तों के अधीन न्यूनतम कार्मिकों की उपस्थिति के साथ कार्यालय में केवल बीएस-4 वाहनों के पंजीकरण संबंधी कार्य ही संपादित किए जाएंगे। 27 मार्च तक विक्रय बीएस-4 वाहनों के पंजीयन के लिए आवेदक/डीलर कार्यालय में निर्धारित समयावधि में प्रात: सात बजे से अपराह्न एक बजे तक निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण कर आवेदन कर सकते हैं।

 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *