कॅरोना वायरस से सफाई कर्मचारियों के बचाव के लिए आगे आई संस्था
-उज्ज्वला सामाजिक संस्था ने नगर आयुक्त को दिए ढाई लाख रुपए
कोटद्वार। उज्ज्वला सामाजिक संस्था ने शानिवार को नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त को ढाई लाख रुपये की धनराशि प्रदान की है। यह धनराशि संस्था ने कॅरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहे सफाई कर्मचारियों के लिए दी है।
संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह ने बताया कि कॅरोना वायरस के खिलाफ लगातार अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे है, उनके पास बचाव के लिए निगम की ओर से कुछ नही दिया गया है। जिसे देखते हुए कोटद्वार नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी को ढाई लाख रुपए की धनराशि का चेक प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि इस धनराशि से सफाई कर्मचारियों के लिए गम बूट, ट्रैक सूट और गलब्स लिए जा सके। जिससे कर्मचारी सुरक्षित रहे। अध्यक्ष रश्मि सिंह ने नगर वासियों से घर पर रहने की अपील की है, ताकि हम सब मिलकर नगर से ही नही बल्कि पूरे देश से इस वायरस को खत्म करने में सहयोगी बने। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, रमेश चौधरी उपस्थित रहे।
