सतपुली में सब्जी के ट्रक में जा रहे 18 लोगो को पकड़ा ।
सतपुली । देशभर में कोरोना महामारी के चलते लोकडाउन के तहत तहसील सतपुली के अन्तर्गत सतपुली नगर में पुलिस चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान सुबह 7 बजे रुद्रप्रयाग से आ रहे सब्जी के ट्रक संख्या यूपी 20 टी1168 में सब्जी की किरेटो के पीछे छिपे 18 लोगों को पकड़ा गया ।
इन लोगों में कोरोना संदिग्ध होने के कयास लगायी जा रही है जिसके चलते इन्हें कोटद्वार बने कोरेनटीन सेन्टर में भेज दिया है जहाँ इनका नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा ।
नगर में इस घटना के बाद हड़कम्प मच गया है और लोग सहम गए है ।
थानाध्यक्ष त्रिभुवन रौतेला ने बताया कि लोकडाउन के नियमों का उलंघन करने पर ट्रक को सीज कर सभी अभियुक्तों के खिलाफ धारा 188 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर कोटद्वार कोरेंटीन सेन्टर भेज दिया है ।सभी लोग मूल रूप से सहारनपुर, बिजनोर, देहरादून और नाजीमाबाद के है जो रुद्रप्रयाग कि रुद्रप्रयाग में सब्जी व अन्य दुकानों पर कार्य करते है ।
मौके पर एस आई कैलाश चन्द्र सेमवाल, कांस्टेबल मनोज, सूरवीर आदि रहे ।
सतपुली । एसएसपी पौडी दलीप सिंह कुँवर ने कहा कि अब तक दो दिनों के भीतर विभिन्न बैरियरों में लोकडाउन का उलंघन करते 56 लोग पकडे गये हैं।
