पढ़ाई के साथसाथ बच्चों को अतिरिक्त पाठयक्रम गतिविधियों में रूचि लेनी होगी जिससे उनका सम्पूर्ण विकास हो सके……जिलाधिकारी
पढ़ाई के साथसाथ बच्चों को अतिरिक्त पाठयक्रम गतिविधियों में रूचि लेनी होगी जिससे उनका सम्पूर्ण विकास हो सके। यह बात जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज राजकीय किशोरी सदन बख में आयोजित एक माह तक आयोजित होने वाले थियेटर एवं नृत्य व गायन प्रशिक्षण के शुभारम्भ के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि किशोरी सदन व शिशु सदन के बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जाना है जिसके लिए एक माह का थियेटर एवं नृत्य व गायन प्रशिक्षण आज से प्रारम्भ हो गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पढ़ाई के अलावा सांस्कृतिक गतिविधियों में बच्चों को पूर्ण भागीदारी कर प्रदेश में अल्मोड़ा का नाम प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न प्रशिक्षुओं द्वारा बच्चों को नृत्य व गायन के अलावा थियेटर की विधाओं में प्रशिक्षित किया जायेगा। माह फरवरी में पूरे प्रदेश की एक प्रतियोगिता आयोजित होगी जिसमे बच्चों को अपनी कला का प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलेगा। प्रशिक्षण के अवसर पर रंगकर्मी अमरनाथ सिंह रावत व राजन तिवारी द्वारा बच्चों को अनेक विधाओं के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि एक माह तक विभिन्न विधाआंे में पारगंत लोगो द्वारा बच्चों को प्रशिक्षित किया जायेगा। उन्होंने सभी बच्चों को पूर्ण तन्मयता के साथ प्रशिक्षण लेने की अपील की। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव नयन तिवारी, अधीक्षिका माया पाण्डे, मंजू उपाध्याय के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।
