Spread the love

Modi सरकार ला रही नयी शिक्षा नीति, 33 साल बाद बदलने वाली है पढ़ाई की शक्लो-सूरत

 

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार जल्द ही नयी शिक्षा नीति लाने जा रही है. मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नोएडा में आयोजित एक कामर्यक्रम से इतर कहा कि सरकार जल्द ही 33 साल बाद नयी शिक्षा नीति लेकर आ रही है.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, विशेषज्ञों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और परिजनों के साथ व्यापक परामर्श किये गये हैं. एक लाख से अधिक ग्राम समितियों के साथ गहन परामर्श किया गया है.

नयी नीति ‘ज्ञान, विज्ञान, नवाचार और संस्कार’ पर जोर देती है. उन्होंने कहा कि यह नीति भारत-केंद्रित होने वाली है और प्रधानमंत्री के नये भारत के सपने के अनुसार यह देश को सशक्त करेगी. उन्होंने कहा कि नीति को जल्दी ही सामने रखा जाएगा.


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *