Spread the love

देश में खाद्यान का पर्याप्‍त भंडार उपलब्‍ध: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश में खाद्यान का पर्याप्‍त भंडार उपलब्‍ध है। श्री चौहान ने आज यह बात नई दिल्ली में कृषि परिवर्तन के माध्यम से स्वास्थ्य के लिए विज्ञान उत्कृष्टता -सेहत पहल का शुभारंभ करते हुए कही।

 SHABD,air hq, May 11,

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश में खाद्यान का पर्याप्‍त भंडार उपलब्‍ध है। श्री चौहान ने आज यह बात नई दिल्ली में कृषि परिवर्तन के माध्यम से स्वास्थ्य के लिए विज्ञान उत्कृष्टता -सेहत पहल का शुभारंभ करते हुए कही। इस दौरान स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा भी उपस्थित थे। श्री चौहान ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई यह पहल लोगों के स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने में सहायक होगी।

श्री चौहान ने कहा कि सेहत मिशन यह सुनिश्चित करने में आधारशिला का काम करेगा कि उत्पादित भोजन जनसंख्या की स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुरूप हो।

इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि यह पहल स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार के सक्रिय, निवारक और समग्र दृष्टिकोण को दर्शाती है।

सेहत पहल का उद्देश्य स्वस्थ भारत के लिए कृषि, पोषण, स्वास्थ्य और वैज्ञानिक नवाचार के बीच के संबंध को मजबूत करना है।

उद्घाटन समारोह में कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी तथा कृषि और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *