Spread the love

नमस्ते योजना के तहत कचरा बीनने वाले

मशीनीकृत स्वच्छता इकोसिस्टम हेतु राष्ट्रीय कार्य योजना (नमस्ते) योजना सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मचारियों (एसएसडब्ल्यू) एवं कचरा बीनने वालों के कल्याण के लिए एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है।

देश भर के विभिन्न शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में अब तक 37,980 कचरा बीनने वालों का सत्यापन किया जा चुका है। वर्तमान में जारी कचरा बीनने वालों की गणना के कार्य के लिए राज्य और जिलेवार कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है।

संयुक्त राष्ट्रीय विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम (एनएसकेएफडीसी) के बीच समझौता पत्र, नमस्ते योजना के अंतर्गत कचरा बीनने वालों के लिए कचरा बीनने वाले घटक के कार्यान्वयन हेतु राज्य परियोजना प्रबंधन इकाइयों (पीएमयू) को यूएनडीपी द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

नमस्ते योजना के कार्यान्वयन के लिए 34 पीएमयू की स्थापना हेतु 31.03.2026 तक की अवधि के लिए 2,24,40,000/- रुपये आवंटित किए गए हैं।

राज्यवार आवंटन इस प्रकार है:

क्र. सं.राज्य/यूटीआवंटित राज्य पीएमयू की संख्या
1आंध्र प्रदेश1
2अरुणाचल प्रदेश1
3असम1
4बिहार1
5छत्तीसगढ़1
6गोवा1
7गुजरात1
8हरियाणा1
9हिमाचल प्रदेश1
10जम्मू और कश्मीर1
11झारखंड1
12कर्नाटक1
13केरल1
14लद्दाख1
15मध्य प्रदेश2
16महाराष्ट्र2
17मणिपुर1
18मिजोरम1
19मेघालय1
20नगालैंड1
21ओडिशा1
22पुडुचेरी1
23पंजाब1
24राजस्थान1
25सिक्किम1
26तमिलनाडु1
27तेलंगाना1
28त्रिपुरा1
29उत्तर प्रदेश2
30उत्तराखंड1
31पश्चिम बंगाल1
कुल34

यह जानकारी केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *