Spread the love

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल।
सूचना/पौड़ी/ 15 जुलाई, 2025:

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला परिवीक्षा अधिकारी की अगुवाई में श्रीनगर बाजार एवं धारी देवी क्षेत्र में बाल एवं किशोर बचाव व पुनर्वास हेतु विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के संयुक्त दल द्वारा संचालित किया गया।

अभियान के अंतर्गत टीम द्वारा धारी बाजार समेत स्थानीय होटलों, पूजा सामग्री की दुकानों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। श्रीनगर बाजार क्षेत्र में वाटिका होटल, जायका होटल, बीकानेर होटल तथा अन्नपूर्णा जनरल स्टोर्स सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान किसी भी स्थान पर बाल श्रमिक के रूप में बच्चों के शोषण के प्रमाण नहीं मिले। बच्चों एवं उनके अभिभावकों को बाल अधिकार एवं शिक्षा के महत्व के संबंध में परामर्श दिया गया।
अभियान में जिला बाल कल्याण समिति की ओर से गंगोत्री एवं शामली रावत, जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से पूजा असवाल, शिखा खरे और राखी, पुलिस विभाग की ओर से कांस्टेबल मनोज भट्ट और हेड कांस्टेबल जयप्रकाश तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *