Spread the love

कोलाज आर्ट: एक परिचय

कोलाज (Collage) एक ऐसी कला विधा है जिसमें विभिन्न सामग्रियों को काटकर, चिपकाकर और संयोजित कर एक नया दृश्य रचा जाता है। यह कला 20वीं सदी की शुरुआत में लोकप्रिय हुई, खासकर पाब्लो पिकासो और जॉर्ज ब्राक जैसे कलाकारों के जरिए।

पत्रकार,कवि,लेखक,अध्यापक देवेंद्र नैथानी ने कुछ चर्चित कवियों के गीत,कविता लेख लिए हैं जिन्हें उन्होंने कोलाज का रूप दिया है मुख्यता जनवादी जिसमें महिला का संघर्ष और पहाड़ की पीड़ा साथ में लैंसडौन में रहते जो देखा उसे इस कला के माध्यम से पोस्टर में उतारने का प्रयास निरंतर रहता है ।

कोलाज में प्रयुक्त होने वाली सामग्री:

कविता,लेख

अखबार की कतरनें

पत्रिकाओं से चित्र

कपड़े, धागे

पेंटिंग के टुकड़े

डिजिटल इमेजेस

प्राकृतिक सामग्री (पत्ते, बीज आदि)

वर्तमान में कोलाज कला एक सशक्त माध्यम बन चुकी है समकालीन समाज, मीडिया, राजनीति और संस्कृति की आलोचना करने का।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *