Spread the love

लोकपाल दिवस समारोह 16 जनवरी, 2025 को मनाया जाएगा

भारत के लोकपाल ने 14.03.2024 को आयोजित अपनी बैठक में राय व्यक्त की थी कि धारा 1(4) के अंतर्गत 16.01.2014 को जारी अधिसूचना द्वारा भारत के लोकपाल नामक निकाय की स्थापना के फलस्वरूप प्रत्येक वर्ष 16 जनवरी को ‘लोकपाल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।

उपरोक्त संकल्प के मद्देनजर, लोकपाल दिवस का पहला ऐसा स्मरणोत्सव 16 जनवरी, 2025 को भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की गरिमामयी उपस्थिति में, जोरावर ऑडिटोरियम, मानेकशॉ सेंटर, दिल्ली कैंट, नई दिल्ली- 110010 में आयोजित किया जाएगा। वे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हैं।

न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर को 10.03.2024 को भारत के लोकपाल के दूसरे अध्यक्ष के रूप में पद की शपथ दिलाई गई है। मार्च 2024 से वर्तमान में निकाय में एक अध्यक्ष और छह सदस्य शामिल हैं।

कार्यक्रम सायं 6 बजे भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों के आगमन के साथ प्रारंभ होगा, जिनमें भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीश, विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष और सदस्य सचिव, राज्यों के लोकायुक्त और उप-लोकायुक्त, भारत सरकार के सचिव, जांच एजेंसियों के प्रमुख, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/सार्वजनिक बैंकों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विधि अधिकारी और सीवीओ शामिल होंगे।

समारोह के दौरान भारत के माननीय अटॉर्नी जनरल श्री आर वेंकटरमाणी, माननीय न्यायमूर्ति एन. संतोष हेगड़े पूर्व न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट और पद्म भूषण श्री अन्ना हजारे को सम्मानित किया जाएगा। भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश लोकपाल की भूमिका और कार्यों तथा अन्य विषयों पर सभा को संबोधित करेंगे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *