Spread the love

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
भारत में म्यूकोर्मिकोसिस के इलाज के लिए लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी दवा का पर्याप्त भंडार है : श्री मनसुख मांडविया

17 जून, 2021 तक सभी राज्यों और केंद्रीय संस्थानों को लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी की कुल 7,28,045 शीशियां आवंटित की गई हैं

प्रविष्टि तिथि: 18 JUN 2021 2:16PM by PIB Delhi
रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने कहा, “16 जून, 2021 कोम्यूकोर्मिकोसिस के सक्रिय मामले 27,142 थे।भविष्य में भी अगर ब्लैक फंगस के मामले बढ़ते हैं, तो भारत म्यूकोर्मिकोसिस के मरीजों के इलाज के लिए जरूरी एम्फोटेरिसिन-बी दवा और अन्य दवाओं की पर्याप्त से अधिक उपलब्धता के लिए तैयार है। भारत ने इस दवा के घरेलू उत्पादन में उल्लेखनीय रूप से पांच गुना से अधिक की बढ़ोतरी की है।अप्रैल, 2021 में लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी का घरेलू उत्पादन केवल 62,000 शीशियों का था और अब जून, 2021 में इसके 3.75 लाख शीशियों के आंकड़े को पार करने की उम्मीद है।घरेलू उत्पादन में बढ़ोतरी करते हुए, भारत ने मेसर्स मिलान के जरिए लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी की 9,05,000 शीशियों को आयात करने का भी आदेश दिया है। भारत देश में एम्फोटेरिसिन-बी दवाओं की उपलब्धता को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।”

रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषध विभाग ने 17 जून, 2021 तक सभी राज्यों और केंद्रीय संस्थानों को लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी की कुल 7,28,045 शीशियां आवंटित की हैं। एम्फोटेरिसिन-बी दवा का उपयोग म्यूकोर्मिकोसिस के उपचार के लिए किया जाता है, जिसे आम तौर पर ब्लैक फंगस के रूप में जाना जाता है।

11 मई, 2021 से 17 जून, 2021 तक लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी शीशियों का राज्यवार आवंटन

क्रम संख्या

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश

कुल शीशियां

1

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

0

2

आंध्र प्रदेश

47150

3

अरुणाचल प्रदेश

0

4

असम

200

5

बिहार

8540

6

चंडीगढ़

2800

7

छत्तीसगढ़

4720

8

दादर और नागर हवेलीव दमन-दीव

500

9

दिल्ली

21610

10

गोवा

740

11

गुजरात

148410

12

हरियाणा

25560

13

हिमाचल प्रदेश

470

14

जम्मू और कश्मीर (यूटी)

600

15

झारखंड

2030

16

कर्नाटक

52620

17

केरल

2030

18

लद्दाख (यूटी)

0

19

लक्षद्वीप

0

20

मध्य प्रदेश

49770

21

महाराष्ट्र

150265

22

मणिपुर

150

23

मेघालय

0

24

मिजोरम

0

25

नगालैंड

100

26

ओडिशा

1260

27

पुडुचेरी

460

28

पंजाब

8280

29

राजस्थान

63070

30

सिक्किम

0

31

तमिलनाडु

25260

32

तेलंगाना

34350

33

त्रिपुरा

150

34

उत्तर प्रदेश

39290

35

उत्तराखंड

3380

36

पश्चिम बंगाल

2640

37

केंद्रीय संस्थान

31280

कुल

728045


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *