Spread the love

जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित स्तरीय अधिकारियों के साथ मानसून सीजन को देखते हुए जल संचय- संरक्षण एवं संवर्धन हेतु ग्राम पंचायत भवन, आंगनवाड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य कॉम्पलैक्स, सामुदायिक केंद्र, पोस्ट ऑफिस भवन, बैंक/एटीएम, पुलिस स्टेशन, बाजार की दुकानों सहित अन्य भवनों में वर्षा जल संग्रहण भूजल रिचार्ज संबंधी संरचनाएं निर्मित करने हेतु बैठक ली।उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 21 जून 2021 को समस्त ग्राम पंचायतों में बैठक कर योजना का प्रस्ताव लेंगे तथा 22 जून को विकासखंडों में बैठक कर संकलित कार्य योजना, प्रस्ताव को डीपीआरओ कार्यालय में प्रेषित करेंगे तथा 31 जून 2021 तक कार्य योजना भेजना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि नौलों को बचाने के लिए ईट और सीमेंट के उपयोग के बजाए मिट्टी और पत्थरों का उपयोग किया जाना चाहिए। जिससे नौलों को पुनर्जीवित किया जा सके । लोगों को एकजुट होकर प्राकृतिक स्रोतों और नौलों को बचाने के प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि नौलों के रखरखाव और सूख चुके नौलों की मरम्मत सीमेंट से करने के बजाय मिट्टी पत्थर से किया जाना काफी कारगर साबित होगा और आने वाले समय में सुख चुके नौले फिर से पुनर्जीवित हो सकेंगे। यही नहीं जो नौले किसी कारणवश बंद करवा दिए गए हैं उन्हें भी खुलवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में यह नौले फिर से पुनर्जीवित हो सकेंगे। पुनर्जीवित और खुलवाए गए नौलों पर अभियान के नाम की पट्टीका भी लगाई जानी चाहिए । कहा कि जनपद के सभी ग्राम पंचायतों के लिए फ्लैक्सी पोस्टर बनाए जाएं। जिसमें योजना के तहत नौलों को पुनर्जीवित करने हेतु बढ़-चढ़कर अभियान चलाया जाए। इस अभियान की तैयारियों को लेकर प्रत्येक माह की 21 तारीख को बैठक आयोजित की जाएगी। इसके अवाला हर माह की 22 तारीख को विकासखंड स्तरीय बैठक संबंधित खंड कार्यालय में ही आयोजित की जाएगी । आयोजित हुई बैठक का कार्यवृत्त सभी संबंधित विकासखंड कार्यालय मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी विकास खंडों को 30 जून तक अनिवार्य रूप से विकासखंड स्तर पर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत होने वाली बैठक 21 जुलाई को होने वाली बैठक में सभी संबंधित विभाग कार्यों का जियो टैग करेंगे।विकासखंड और ग्राम पंचायतों में हुए कार्यों की सही ढंग से मॉनिटरिंग करना भी सुनिश्चित करें । उन्हीं कार्यों का जियो टैग होगा जिन कार्यों की नियमित रूप से निगरानी की जा रही होगी । उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत होने वाले कार्यों को एक समान रूप से रंग रोगन करना भी सुनिश्चित करें ।
मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई ने कहा कि जल संचय एवं जल संवर्धन के तहत होने वाले कार्यो की शुरुआत विकास खंड कार्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी भवनों और खंड कार्यालयों की छतों से शुरुआत करें, उन्होंने कहा कि विकास खंड कार्यालय के सरकारी और आंगनबाड़ी भवनों, स्कूलो को इस योजना के अंतर्गत टारगेट मिशन के तहत लिया जा सकता है। सभी कार्यों के डॉक्यूमेंट्री किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश परियोजना प्रबंधक स्वजल दिनेश रावत, जिला पंचायत राज अधिकारी एम एम खान सहित समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित थे।

जिला सूचना अधिकारी
पौड़ी गढ़वाल।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *