Spread the love

गृह मंत्रालय

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने देशवासियों से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कोरोना के विरुद्ध चलाए जा रहे जनआंदोलन से जुड़ने की अपील की

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से तभी लड़ा जा सकता है जब समस्त देशवासी एक साथ आएं

आइए, हम सब मिलकर पीएम मोदी द्वारा कोरोना के विरुद्ध चलाए जा रहे इस जन आंदोलन से जुड़ें और सभी को इस महामारी के प्रति जागरूक कर कोरोना मुक्त भारत बनाने में एक अहम भूमिका निभाएं

कोरोना से बचाव के केवल तीन मंत्र: मास्क पहनें, दो गज की दूरी रखें और बार-बार हाथ धोएं ; पीएम मोदी जी के इस आवाहन को सुरक्षा मंत्र मानकर न सिर्फ स्वयं को सुरक्षित रखें बल्कि अपने परिजनों, दोस्तों और सहकर्मियों को भी सुरक्षित करें

प्रविष्टि तिथि: 08 OCT 2020 1:32PM by PIB Delhi

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने देशवासियों से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कोरोना के विरुद्ध चलाए जा रहे जनआंदोलन से जुड़ने की अपील की। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि “कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से तभी लड़ा जा सकता है जब समस्त देशवासी एक साथ आएं”। आइए,  हम सब मिलकर श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कोरोना के विरुद्ध चलाए जा रहे इस जन आंदोलन से जुड़ें और सभी को इस महामारी के प्रति जागरूक कर कोरोना मुक्‍त भारत बनाने में एक अहम भूमिका निभाएं”।

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि “कोरोना से बचाव के केवल तीन मंत्र हैं। मास्क पहनें, दो गज की दूरी रखें और बार-बार हाथ धोएं। सभी से मेरी अपील है कि श्री नरेंद्र मोदी जी के इस आवाहन को सुरक्षा मंत्र मानकर न सिर्फ स्वयं को सुरक्षित रखें बल्कि अपने परिजनों, दोस्तों और सहकर्मियों को भी सुरक्षित करें”।

 

***


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *