मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में सचल संक्रमण परीक्षण एवं रिपोर्टिंग कोविड19 प्रयोगशाला (मित्र लैब्स) हरिद्वार का फ्लैग आॅफ किया।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में सचल संक्रमण परीक्षण एवं रिपोर्टिंग कोविड19 प्रयोगशाला (मित्र लैब्स) हरिद्वार का फ्लैग आॅफ किया। इस लैब के माध्यम से प्रतिदिन 200 कोरोना जाँच की जा सकती है। यह आईसीएमआर द्वारा भारत की एकमात्र मोबाईल/सचल मंजूर लैब है। इससे रैपिड एंटिजन टेस्ट और आरटीपीसीआर दोनों करवाये जायेंगे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष/विधायक श्री वंशीधर भगत, विधायक श्री हरवंश कपूर, सचिव स्वास्थ्य श्री अमित नेगी, सीएओ हरिद्वार डाॅ. शंभु कुमार झा आदि उपस्थित थे।
