Spread the love

पहाड़ के युवाओं को मिलेगा रोजगार प्राइवेट सिडकुल में।

औद्योगिक विकास की खुलेगी राह,

जिला उद्योग केंद्र नैनीताल की मदद से कोटाबाग में हल्द्वानी निवासी नरेंद्र रौतेला ने प्राइवेट सिडकुल स्थापित किया है। 2.5 हेक्टेयर जमीन में बसाए गए इस सिडकुल में 15 औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने का लक्ष्य है। इनमें 200-250 स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने का अनुमान है। पर्वतीय इलाके में उद्यम स्थापित होने से होटल, ढाबे और ट्रांसपोर्ट से भी 150-200 युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस सिडकुल में इकाई लगाने पर कारोबारी को सभी तरह की सरकारी सुविधाएं मिलेंगी। वर्तमान में दो इकाइयां (बेकरी और मैंथा ऑयल) स्थापित हो गई हैं। इनमें 30-40 लोगों को रोजगार मिला है। समूचे सिडकुल में इकाइयां स्थापित होने के बाद सरकार 50 लाख की आर्थिक मदद भी करेगी।

प्राइवेट सिडकुल स्थापित करने के लिए भू स्वामी को बुनियादी जरूरतों का इंतजाम करना है इस सिडकुल में भू स्वामी नरेंद्र रौतेला ने सड़क बनाई है। पानी के लिए वाटर टैंक और बोरिंग का इंतजाम किया है। बिजली के लिए 11 हजार वोल्ट की लाइन ली है। प्राइवेट सिडकुल से यहाँ के लोगों को घर पर ही रोजगार मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी ,पहाड़ो सेहओने वाले पलायन रुकेगा उधोगो की स्थापना से सरकार आर्थिक लाभ होगा।

.


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *