Spread the love

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने चक्रवाती समुद्री तूफान ‘निवार’ की स्थिति के संबंध में तमिलनाडु और पुडुचेरी के मुख्‍यमंत्रि‍यों से वार्तालाप किया

प्रविष्टि तिथि: 24 NOV 2020 11:10AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने चक्रवाती समुद्री तूफान ‘निवार’ की स्थिति के संबंध में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री श्री एडापल्‍ली के. पलानीस्वामी और पुदुचेरी के मुख्यमंत्री श्री वी. नारायणसामी से बातचीत की।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, ”चक्रवाती तूफान निवार के मद्देनजर तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री श्री एडापल्‍ली के. पलानीस्वामी और पुडुचेरी के मुख्‍यमंत्री श्री वी. नारायणसामी से वार्तालाप किया। केन्‍द्र से सभी संभव सहायता का आश्वासन दिया। मैं प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले सभी लोगों की सुरक्षा और कल्‍याण की प्रार्थना करता हूं।”

***

 

एमजी/एएम/एसएस/वीके


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *