- भारत के जंगलों में बिलुप्त प्रजाति के हाँग डियर
भारत के जंगलों में बिलुप्त प्रजाति के पाकिस्तानी हॉग डियर देखा गया है इस विलुप्त प्रजाति को मणिपुर के कीबुल लम्जाव नेशनल पार्क (केएलएनपी) में देखा गया
देहरादून के भारतीय वन्य जीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) के वैज्ञानिकों ने इनकी पहचान की है। इस संबंध में उनकी रिपोर्ट शोध पत्रिका ‘साइंटिफिक रिपोर्ट्स’ में प्रकाशित हुई है।वन्यजीव वैज्ञानिक संदीप कुमार गुप्ता और अजीत कुमार की संयुक्त रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐतिहासिक तौर पर पाकिस्तान और तराई ग्रासलैंड में हॉग डियर की उपस्थिति रही है।इसके अलावा पहले हॉग डियर थाईलैंड से लेकर लाओस, कंबोडिया और वियतनाम में पाए जाते रहे हैं। ऐसा लगता है कि पुराने प्रवास स्थान खत्म होने के कारण अब हॉग डियर अपना ठिकाना मणिपुर बना रहे है।

