Spread the love

500 करोड़ रुपये का चूना लगाकर गायब हुई अमेरिकी बाइक कंपनी, पीएमओ में शिकायत करेगी FADA

नई दिल्ली: अमेरिकी मोटर साइकिल कंपनी यूएम मोटर साइकिल देश भर में 80 डीलरों और 10 हजार से ज्यादा ग्राहकों को चूना लगाकर रातों रात गायब हो गई. अब हालत ये है कि डीलरों का कंपनी से कोई संपर्क नहीं है और ग्राहकों को मोटर साइकिल के स्पेयर पार्टस जैसे ब्रेक पैड तक भी ढूंढे नहीं मिल रहे हैं. इस पूरे मामले में फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) कॉमर्स मंत्रालय, सड़क परिवहन मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय से इस संबंध में शिकायत करने जा रही है. इसके अलावा फाडा ने यूएम और लोहिया ऑटो को लीगल नोटिस भी भेजा है.

फाडा के डायरेक्टर निकुंज सांघी ने बताया कि अमेरिकी मोटरसाइकिल कंपनी यूएम मोटरसाइकिल्स ने 2015 में भारत की लोहिया ऑटो के साथ साझेदारी कर मोटर साइकिलों की बिक्री शुरू की. कंपनी ने देशभर में अपने 80 डीलर बनाए जिसमें डीलरों ने 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया.

झारखंड: BJP रणनीतिकारों के निशाने पर विपक्ष के कब्जे वाली सीटें, 6 विपक्षी विधायक पार्टी में शामिल

इसके अलावा कंपनी ने अभी तक 10 हजार से ज्यादा मोटर साइकिलें बिकी हैं. अब इन ग्राहकों को ब्रेक पैड और फ्यूल फिल्टर जैसे सामान्य स्पेयर पार्टस भी नहीं मिल रहे हैं. कुल मिलाकर कंपनी ग्राहकों और डीलरों को अभी तक 500 करोड़ का चूना लगा चुकी है. यह एक तरीके का कॉरपोरेट फ्रॉड ही नजर आ रहा है. इसके बाद से यूएम और लोहिया ऑटो, दोनों ही कंपनियां न तो ग्राहकों से और न ही डीलरों से कोई संपर्क कर रही है.

फाडा का कहना है कि उन्होंने यूएम को लीगल नोटिस भेज दिया है और जल्द ही इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर संबंधित मंत्रालयों से मिलकर भी कार्रवाई की मांग की जाएगी. इससे पहले भी जनरल मोटर्स और मैन टक एंड बस ने भी भारत से अपना व्यापार समेटा था. लेकिन, उन्होंने डीलरों का निवेश भी लौटाया और ग्राहकों के लिए सर्विस और स्पेयर


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *