उत्तराखंड: मुख्यमंत्री के गोद लिये गांव पहुंची अधिकारियों की टीम
आदर्श गावं सारकोट का भ्रमण करने मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों की एक टीम पहुंची। इस भ्रमण का उद्देश्य आदर्श ग्राम मॉडल की व्यवहारिक समझ विकसित करना है।
Story Line :
3 अगस्त 25, चमोली
:
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा आदर्श ग्रामसभा के रूप में विकसित किए जा रहे जनपद चमोली के ग्राम सारकोट के भ्रमण हेतु आज बागेश्वर के मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों की एक टीम ने दौरा किया।
इस अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य आदर्श ग्राम मॉडल की व्यवहारिक समझ विकसित करना है, ताकि बागेश्वर जनपद के चयनित ग्राम सातरतबे एवं लौबांज को होलीस्टिक एवं कन्वर्जेण्ट अप्रोच के तहत विकसित किया जा सके।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने ग्राम सारकोट को आदर्श ग्रामसभा बनाए जाने की घोषणा की गई थी। साथ ही, प्रदेश के प्रत्येक जनपद में इसी तर्ज पर दो-दो आदर्श ग्राम विकसित किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
चयनित ग्रामों में कृषि, बागवानी, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, मौनपालन, मशरूम उत्पादन, सौर ऊर्जा, पर्यटन तथा आजीविका संवर्द्धन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में योजनाओं का समेकित क्रियान्वयन किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
