Spread the love

केवल 6.85% ही ऐसे मतदाता बचे हैं जिन्हें फॉर्म भरना है, 9 दिन और बाकी हैं

1कुल मतदाता ( 24 जून 2025 तक )7,89,69,844प्रतिशत
2गणना प्रपत्र प्राप्त हुए6,99,92,92688.65%
3गणना प्रपत्र अपलोड किए गए6,47,24,30081.96%
4मतदाता अपने पते पर नहीं मिले35,69,4354.5%
4.1संभावित मृतक मतदाता12,55,6201.59%
4.2अब तक स्थायी रूप से संभावित स्थानांतरित मतदाता17,37,3362.2%
4.3एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत  (अब तक पहचाने गए)5,76,4790.73%
5शेष गणना फॉर्म प्राप्त होने बाकी:54,07,4836.85%
  1. आज तक, 6,99,92,926 मौजूदा मतदाताओं ने 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित होने वाली मसौदा मतदाता सूची में शामिल होने के लिए अपने गणना फॉर्म जमा किए हैं। कोई भी मतदाता अपने गणना फॉर्म की स्थिति ECINetऐप या https://voters.eci.gov.inपर जाकर देख सकता है। 
  2. ऐसे मतदाता जिनके पते पर बीएलओ ने तीन बार दौरा किया और उसके बाद भी वह अपने पते पर नहीं मिले, संभवतः वे मृत हो गए हैं या स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए हैं या एक से अधिक स्थानों पर नामांकित हैं। उनकी जानकारी अब राजनीतिक दलों के ज़िला अध्यक्षों व 1.5 लाख बूथ स्तर के एजेंटों के साथ कल साझा की जाएगी,ताकि 25.07.2025 से पहले ऐसे मतदाताओं की सटीक स्थिति की पुष्टि की जा सके। 

यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए: 

  1. बिहार के 261 शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) के 5,683 वार्डों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।  , ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
  2. जो नागरिक बिहार से बाहर अस्थायी रूप से प्रवास कर रहे हैं, वे ECINet App या वेबसाइट https://voters.eci.gov.inके ज़रिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। वे पहले से भरे हुए गणना फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं और अपने भरे हुए फॉर्म को बीएलओ के साथ सीधे या परिवार के माध्यम से व्हाट्सएप या किसी अन्य माध्यम से साझा कर सकते हैं।

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *