Spread the love


अखिल भारतीय लायर्स यूनियन , सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) , एस.एफ.आई , डी .वाई एफ आई , बस्ती बचाओ आंदोलन ने आज राजगुरु सुखदेव ,भगत सिंह की शहादत दिवस पर राजीव नगर कंडोली सहस्त्रधारा रोड स्थित बस्ती में विचार गोष्ठी का आयोजन्बकीय गया ।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए सीटू के महामंत्री व डी ए वी महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लेखराज ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी समाज में प्रासंगिक है उन्होंने कहा कि उनकी विचारधारा मजदूरों को उनके हक दिलाने के साथ -साथ शोषण विहीन समाज की स्थापना करने की रही है वे रूसी क्रांति से प्रभावित थे उनकी इस छोटी सी उम्र में कई आयाम थे उन्होंने समाज के विभिन्न हिस्सों पर अपनी राय रखी ।
उन्होंने सेंटर असेंबली में बम धमाका करके यह प्रदर्शित किया कि वे गूंगी -बेहरी सरकार को जगाना चाहते थे वे तत्कालीन अंग्रेज सरकार द्वारा लाए जा रहे मजदूर विरोधी कानून का विरोध कर रहे थे ।
उन्होंने कहा कि भगत सिंह चाहते थे कि मनुष्य द्वारा मनुष्य के शोषण पर रोक लगे ।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा श्रम कानूनों को समाप्त कर श्रम संहिताएं बनाई गई है जोकि मजदूरों को गुलामी की ओर धकेल देगी जिससे समाज में ना बराबरी बढ़ेगी और मजदूरों का शोषण ओर अधिक बढ़ेगा ।जिसका भगत सिंह विरोध करते थे जिसे देश का मजदूर वर्ग कभी स्वीकार नहीं करेगा और शहीदे आजम भगत सिंह के विचारों से लैस होकर संघर्ष करेंगे और सरकार को पीछे हटने पर मजबूरकर देंगे । उन्होंने कहा कि वे सामाजिक उत्पीड़न के भी खिलाफ थे वे धर्म अंधविश्वास में विश्वास नहीं करते थे ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अजय शर्मा ने कहा कि भगत सिंह उस समय के चमके सितारे थे उन्होंने भौतिकवाद आत्मसात किया उन्होंने जहां एक तरफ वर्ग संघर्ष को आगे बढ़ाने का काम किया वहीं क्रांति के पहलुओं पर काम किया उन्होंने अंग्रेजों से कभी भी समझौता नहीं किया और अपने संघर्षो को आगे बढ़ाने का काम किया उन्होंने भारत नौजवान सभा संगठन का निर्माण किया भी एच आर ए बना कर अपनी विचार धारा को धार देने का काम किया ।उन्होंने भगत सिंह को निर्विवाद क्रांतिकारी माना ।
इस अवसर पर शंभू प्रसाद ममगई द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया ।
इस अवसर पर एस एफ आई के प्रांतीय अध्यक्ष नितिन मलेथा,किरण यादव , सोनू कुमार ,अभिषेक भंडारी , देहरादून बार एसोशिएशन की उपाध्यक्ष सीमा चड्ढा , पूर्व उपाध्यक्ष बार कौंसिल उत्तराखण रंजन सोलंकी ,अनुराधा, आदि ने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर प्रेमा गढ़िया ने सभी का धन्यवाद दिया व कार्यक्रम का समापन किया ।
इस अवसर पर बिरजू , एस,एस नेगी ,अनिल गोस्वामी, भगवंत पायल, रविन्द्र नौडियाल , गुरु प्रसाद पेटवाल , हरीश कुमार , सुनीता रावत , शैलेन्द्र परमार , कनिका , अतुल तिवारी,योगेश नेगी, प्रो.प्रियंका ,कोमल। नरेंद्र सिंह , बड़ी संख्या में बस्तीवासी उपस्थित थे


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *