जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु के अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियों एंव संबंधित अधिकारियांें के साथ कलेक्टेªट सभागार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण संबंधी कार्यो की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु के अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियों एंव संबंधित अधिकारियांें के साथ कलेक्टेªट सभागार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण संबंधी कार्यो की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मंे अपर जिलाधिकारी/उपजिला निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार गोयल ने अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो युक्त मतदाता सूची का 01जनवरी,2020 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्मित निर्वाचक नामावलियों का प्रकाषन 16 दिसम्बर, 2019 को जनपद के समस्त तहसीलों, समस्त मतदेय स्थलों,तहसीलदार कार्यालयों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय आदि मे किया गया हैं। जिस पर 16 दिसम्बर, 2019 से 15 जनवरी, 2020 तक विभिन्न आपत्तियां एवं दावें आमंत्रित किये गये है। इन आपत्तियों एवं दावों का निस्तारण करते हुए निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाषन 07 फरवरी, 2020 को किया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचक नामावलियांे के पुनरीक्षण कार्य हेतु स्वीप टीम के माध्यम से व्यापक प्रचारप्रसार किया जाय जिसमें रेडियांे झिंगल, पोस्टर, पम्पलेट, होडिंग एवं सोषल एवं इलैक्ट्राॅनिक व प्रिंट मीडिया के माध्यम से जैसे माध्यमों का इस्तेमाल किया जाय साथ ही अधिक से अधिक लोगों को पुनरीक्षण कार्य एवं महत्ता के बारे में अवगत कराया जा सकें जिससे छूटे हुए मतदाता भी निर्वाचक नामावली में अपना नाम अंकित करा सकें। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य हेतु इस बात पर विषेश ध्यान रखा जाय कि मतदाता सूची में महत्वपूर्ण गणमान्य व्यक्तियों के साथसाथ खिलाडी, पत्रकार, भूतपूर्व एवं वर्तमान विधायकों, सासंद एवं माननीय जजों के नाम अवष्यक पंजीकृत हों, इसके साथ ही यह भी ध्यान दिया जाय कि 18 से 19 आयु वर्ग के नये मतदाताओं एवं दूरस्थ क्षेत्र के मतदाताओं का भी नाम निर्वाचक नामवली में हो। उन्होंने कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र के लिए यह आवष्यक है कि लोकतंत्र के इस महापर्व मंे समाज के सभी वर्ग ने केवल अपनी भूमिका का निवर्हन करें बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति भी अपने मताधिकारी का प्रयोग सुगमता से कर सकें। इसके लिए यह आवष्यक हैं कि बीएलओ एवं सुपरवाईजरों द्वारा किये गये कार्यो का धरातली स्तर पर मूल्यांकन किया जाय, और ऐसे व्यक्ति जो किसी कारण वष अपना नाम निर्वाचक नामावली मे ंदर्ज नही करा पाये हैं उनको नाम 16 दिसम्बर, 2019 से 15 जनवरी, 2020 तक अनिवार्य रूप से निर्वाचक नामावली में अंकित किया जाय। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य के जांच हेतु जनपद बागेष्वर के लिए प्रभारी सचिव भूपाल सिंह मनराल को प्रेक्षक के रूप मंे तैनात किया गया है, जो पुनरीक्षण कार्य के दौरान उपमार्जित हुए मतदाता के प्रारूपों की जांच का कार्य भी करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देषित करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र मंे बीएलओ एवं सुपरवाईजरों द्वारा किये गये निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यो की धरातली रूप से जांच करते हुए इसे त्रुटि रहित बनाने का प्रयास करें, साथ ही वह यह भी सुनिष्चित करें कि समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदान की गयी दिव्यांगजनांे की सूची का मतदाता सूची के मिलान कर ऐसे दिव्याग मतदाता जिनका मतदाता सूची मंे नाम अंकित नही है उनसे प्रारूप 6 भरवाते हुए उनकी सूचीं जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराते हुए ईआरओ नेट पर कार्य कराना भी सुनिष्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य षिक्षा को निर्देषित करते हुए कहा वे यह सुनिष्चित करें कि जनपद के समस्त इंटरमीडिएट काॅलेजों में पढने वाले 18 से 19 आयु के छात्रछात्राओं जिनका कि निर्वाचक नामावली में नाम अंकित नही है उनसे प्रारूप 6 प्राप्त कर 15 जनवरी, 2020 तक संबंधित तहसील कार्यालयांे में उपलब्ध करायें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारी स्वीप को निर्देषित करते हुए कहा कि वे राजकीय महाविद्यालयों, पाॅलिटेक्निकं व महत्वपूर्ण षैक्षणिक एवं तकनीकी संस्थानों में जाकर छात्रछात्राओं से प्रारूप 6 भरवाना सुनिष्चित करें, साथ ही संक्षिप्त पुनरीक्षण 2020 का व्यापक प्रचारप्रसार करते हुए स्वंय सेवी संस्थाओं, महिला/युवक मंगल दलों एवं महत्वपर्ण गणमान्य व्यक्तियों के समन्वय से मतदाता सूची को षुद्ध एवं त्रुटि रहित बनाने का प्रयास करें । जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 16 दिसम्बर, 2019 को प्रकाषित निर्वाचक नामावली के अनुसार 46 विधान सभा क्षेत्र कपकोट में कुल 48858 पुरूश एवं 48026 महिला सामान्य महिला मतदाता है इसी प्रकार 47 विधान सभा बागेष्वर में 57883 पुरूश एवं 55869 महिला सामान्य मतदाता हैं इस प्रकार जनपद में कुल 210637 सामान्य मतदाता है, जबकि कुल 4611 सर्विस मतदाता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित समस्त राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे समय से अपनेअपने बीएलए के नियुक्त करते हुए इसकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने का कश्ट करें साथ ही यदि कोई ऐसा मतदेय स्थल जिसे बदलने की आवष्यकता है इसकी भी विस्तृत रिपोर्ट समय से प्रेशित करें ताकि निर्धारित प्रक्रिया के अुनरूप मतदेय स्थल में बदलाव आदि किया जा सकें। बैठक में बीजेपी से जगदीष जोषी, समाजवादी पार्टी से दिवान सिंह मलडा, बहुजन समाज पार्टी से रमेष प्रकाष, कांग्रेस से किषन सिंह कठायत, लोक ज0 पार्टी से प्रकाष चन्द्र पाण्डे, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, सीएमओ बागेष्वर बी0एस0रावत, उपजिलाधिकारी बागेष्वर राकेष चन्द्र तिवारी, कपकोट प्रमोद कुमार, काण्डा योगेन्द्र सिंह, गरूड़ जयवर्द्धन षर्मा, मुख्य षिक्षा अधिकारी नरेष षर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी एन0एस0गस्याल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।
