कोरोना संकट के मौके पर सरकारी डिग्री कॉलेजों में 439 संविदा शिक्षकों को सरकार ने राहत दी है। उनकी संविदा अवधि 11 माह के लिए बढ़ा दी गई है। इन शिक्षकों को बीते माह मार्च में लॉकडाउन अवधि के पांच दिनों का मानदेय भी दिया जाएगा।प्रदेश के सरकारी डिग्री कॉलेजों में 439 संविदा शिक्षक लंबे अरसे से पठन-पाठन को सुचारू रखने का जिम्मा संभाल रहे हैं। दरअसल उच्च शिक्षा विभाग ने 877 डिग्री शिक्षकों के पदों का अधियाचन राज्य लोक सेवा आयोग को भेजा था। इन सभी नियुक्तियों में समय लग रहा है। ऐसे में सरकार ने तय किया है कि नियमित नियुक्ति होने या शिक्षण सत्र के माह फरवरी के अंतिम दिन तक, जो भी पहले हो, उक्त संविदा शिक्षकों को विस्तार दिया जाता है।
