आयुर्वेद में लौंग और दालचीनी का बहुत फायदेमंद माना जाता है। भारतीय मसालों में दालचीनी और लौंग का विशेष महत्व है। ये दोनों ही मसाले स्वाद और सुगंध के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। हाल में हुई एक रिसर्च में ये पता चला है कि दालचीनी और लौंग के प्रयोग से डायबिटीज और दिल की बीमारियों से बचाव संभव है। लौंग और दालचीनी से बने ड्रिंक से ब्लड शुगर को कम किया जा सकता है।
लौंग में मौजूद तत्व शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ाते हैं, जिससे ब्लड शुगर कम होता है। इसके अलावा ये तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। दालचीनी में अद्भुत एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर को कई गंभीर रोगों से बचाते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप लौंग और दालचीनी की ड्रिंक कैसे बना सकते हैं।ड्रिंक बनाने का तरीका
दालचीनी और लौंग से फायदेमंद ड्रिंक बनाना आसान है। इसे ज्यादा मात्रा में बनाकर आप फ्रिज में स्टोर भी कर सकते हैं। एक बार बनाने के बाद इस ड्रिंक का इस्तेमाल सप्ताह भर तक किया जा सकता है। आइए बताते हैं कैसे बनाएं ये ड्रिंक।
सबसे पहले 500 mL पानी लें और इसे आंच पर रख दें।
पानी में 2 चम्मच दालचीनी पाउडर और 15-20 लौंग डालें।
पानी को धीमी आंच पर 5-6 मिनट तक पकाएं।
उबाल आने के बाद भी 2 मिनट तक हल्की आंच में पानी को रखा रहने दें।
अब पानी को ठंडा करके छलनी से छान लें। आपका सिरप तैयार है।
इस सिरप को एयर टाइट बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें।कैसे करें इस सिरप का सेवन?
डायबिटीज और दिल के रोगी इस सिरप का रोजाना सेवन करें। अगर आपको ये रोग नहीं भी हैं, तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसे पीने से आपका पेट साफ रहेगा और कोलेस्ट्रॉल घटेगा। इसके अलावा ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहेगा। ध्यान रखें इस ड्रिंक का सेवन रोजाना सुबह खाली पेट करना है। सुबह उठने के बाद सबसे पहले 2 ग्लास सादा पानी पिएं और शौच क्रिया के लिए जाएं। इसके बाद खाली पेट 100 mL ये ड्रिंक पिएं
कैसे करें इस सिरप का सेवन?

सेवन के अन्य तरीके
इस ड्रिंक के अलावा भी आप अपने रोजाना के खाने में इन आयुर्वेदिक मसालों का प्रयोग करेंगे तो आपके लिए फायदेमंद होगा। 50 ग्राम लौंग, 50 ग्राम दालचीनी और 50 ग्राम काली मिर्च को तवे पर हल्की आंच में भून लें। अब इन्हें अच्छी तरह पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को अपने किचन में रखें। रोजाना की सब्जी, सलाद और दूसरी डिशेज में आप इन्हें छिड़कर सर्व कर सकते हैं। दही-छाछ में काले नमक के साथ इस पाउडर को डालकर खाने से भी आपको बहुत लाभ मिलेगा।