Spread the love

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि राज्य के विकास से सम्बन्धित विभिन्न योजनाआंे के लिए भारत सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही राज्यहित से जुड़ी इन योजनाआंे के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत सरकार द्वारा सांइस सिटी के निर्माण के लिए 134 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराने के साथ ही दून लाइब्रेरी के लिये 7.50 करोड़ मंजूर किये है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की बहुउद्देश्यी जमरानी बांध परियोजना के लिये भी पर्यावरण मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी है।उन्होंने बताया कि मंसूरीवासियों की पेयजल समस्या के समाधान के लिए उनके द्वारा निरन्तर केन्द्र सरकार से समन्वय किया जा रहा था इसी का प्रतिफल रहा कि मसूरी की पेयजल समस्या के समाधान के लिए पी.एम.ओ द्वारा शनिवार 9 मार्च तक 124 करोड़ की धनराशि जारी करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दून लाइब्रेरी में उत्तराखण्ड का साहित्य भी उपलब्ध कराया जायेगा ताकि यहां अध्ययन करने वाले छात्रों को अपनी संस्कृति से परिचित होने मंे मदद मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को भी मदद मिल सकेगी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *