पक्षी महोत्सव 7 दिसम्बर से
लैंसडौन वन प्रभाग 7 दिसम्बर से तीन दिवसीय पक्षी महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। पक्षी महोत्सव का उद्देश्य कोटद्वार में पर्यावरण पर्यटन को बढ़ावा देना और इसे पहचान दिलाना है।
लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि 7 से 9 दिसम्बर तक पक्षी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 7 दिसम्बर को सनेह, कोटडीढांग रेंज, 8 को दुगड्डा, 9 को लैंसडौन रेंज में वर्ड वाचिंग की जायेगी। इसके लिए ऑन लाईन रजिस्टे्रशन किया जा रहा है। अभी तक 20 लोगों ने रजिस्टे्रशन किया है। जिसमें चेन्नई, मुम्बई सहित अन्य शहरों के लोग शामिल है। अभी रजिस्टे्रशन प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि 40 लोगों के रहने की व्यवस्था टैंट में गई है।
अन्य लोगों ने अपने लिए होटल बुक कर दिये है।
तीन दिन का शुल्क पांच हजार रूपये निर्धारित किया गया है। जिसमें रहना, खाना सहित अन्य सुविधायें दी जायेगी। जबकि वार्ड वाचिंग के लिए एक दिन का शुल्क तीन सौ रूपये निर्धारित किया गया है। जिसमें गाईड और रजिस्टे्रशन शुल्क शामिल है। डीएफओ ने बताया कि स्कूली बच्चों के माध्यम से सनेह क्षेत्र में दीवारों पर वॉल पेटिंग की जायेगी।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर एक बेबसाइट लांच की गई है। जिसमें सभी जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में करीब दो हजार प्रजाति की पक्षियां है, जिसमें से कोटद्वार क्षेत्र में करीब चार सौ प्रजाति की पक्षियां मौजूद है। उन्होंने बताया कि महोत्सव के आयोजन के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहा है।
जिसके लिए एक फेसबुक पेज भी बनाया गया है।
डी एफ ओ ने बताया कि महोत्सव में आयोजन में स्थानीय युवाओं की अहम भूमिका है।