Spread the love

लोधिया (बरसीमी) के निकट केन्द्रीय वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से बनने वाले सेन्टर आफ एक्सीलेंस हिमालयन फाइबर्स का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कपड़ा मंत्रालय के तहत आने वाला एन0आई0टी0आर0ए0 केन्द्र द्वारा फाइबर उत्पादों को विकसित करने के लिए यह प्रशिक्षण संस्थान कार्य करेगा। यह केन्द्र हिमालयी फाइबर के लिए उत्कृष्ठ केन्द्र होगा। उन्होंने कहा कि हिमालयी प्रदेश उत्तराखण्ड वनस्पतियों से उच्च गुणवत्ता वाले फाइबर और सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले उत्पादो का उत्पादन करना है। इससे जहा एक ओर रोजगार मिलेगा वही उत्कृष्टता का यह केन्द्र स्थानीय उपयोग के अनुकूलन के लिए राज्य के प्रयासो के अनुरूप है। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि निचले हिमालयी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले फाइबर एवं रेशो को यहा प्रोसेस कर फाइबर उत्पादो को बनाने का कार्य किया जायेगा इससे स्थानीय लोगो को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा इस सेन्टर के लिए निःशुल्क भूमि दी गयी है इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेन्टर हेतु मशीने/उपकरण विदेश से मंगा ली गयी है। कार्य प्रारम्भ होने के बाद मशीनो को यहाॅ लाया जायेगा। वर्तमान में मशीने एन0आई0टी0आर0 गाजियाबाद में रखी गयी है। मंत्रालय ने 08 करोड़ रूपये मंजूर किये है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, धमेन्द्र बिष्ट,महाप्रबन्धक उद्योग दीपक मुरारी, एन0आई0टी0आर0ए0 महानिदेशक अरिन्दम बासु, परियोजन प्रबन्धक ए0के0 पाण्डे, धमेन्द्र बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य जगत कनवाल, महेन्द्र सिंह रावत, दर्शन रावत, ग्राम प्रधान बरसीमी गोपाल सिंह रावत, ग्राम प्रधान देवली राजेन्द्र प्रसाद, पूर्व ग्राम प्रधान राजेन्द्र सिहं लटवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे। जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *